रिम, गोल्ड और मैरून पुराने रंगों से बाहर निकलें और ट्राई करें न्यू ट्रेंड..

क्या आपको भी लगता है कि शादी में सिर्फ दुल्हनों की स्टाइलिश, कपड़े, मेकअप होते हैं? तो एक बार फिर सोचिए, क्योंकि अब ट्रेंड बदल चुका है। अब दुल्हे भी दुल्हनों की ही तरह अपनी शादी के आउटफिट को लेकर सोचने लगे हैं। 

सही साइज, लेयरिंग और अच्छी स्टिचिंग, सब उन्हें अपने आउटफिट यानी शेरवानी में चाहिए होती है। लेकिन अगर आप भी अपनी शेरवानी में वही पुराने और बोरिंग रंग जैसे क्रीम, गोल्ड और मैरून के बारे में सोच रहे हैं, तो पुराने रंगों से बाहर निकलें और नए ट्रेंड ट्राई करिए।

आज कल दूल्हे अनेक तरह के एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। कपड़ों से लेकर ज्यूलरी तक उनके पास अब एसिमिट्रिकल, पेंट और टेक्चर्ड शेरवानी जैसे कई आप्शन है। वो भी कई रंगो और डिजाइस में अब दुल्हे भी अपनी शादी में दिखेंगे ट्रेडी और स्टाइलिश।

एसिमिट्रिकल शेरवानी:

इस शेरवानी में क्लासिक वर्जन झलकता है। इस शेरवानी में एसिमिट्रिकल ट्विस्ट दिया गया है। इस ट्विस्ट की वजह से उसे सामने से फ्रॉड हेमलाइन और पीछे से इमैटिक टेलकोट लुक मिला है। ये शेरवानी आपके किसी भी फंक्शन में फ्रेशनेस ला सकती है।

पेंट शेरवानी:

डिजाइनर्स ने उसी अंदाज में शेरवानी को शोकेस किया जिसमें यो पहनी जाती हैं। इस शेरवानी को स्ट्रेट फिट ट्राउजर्स के साथ कैरी करें।

टेक्चर्ड शेरवानी:

वाराणसी थीम वाले इस कलेक्शन में सिल्क शेरवानी मुख्य है। इसमें होते हैं पॉप कलर, अमेजिंग टेक्सचर और यूनिक स्टाइल इस शेरवानी को पिंक धोती के साथ पेयर किया जाता है। इस बाइट शेरवानी के कलर्स आपके खास दिन में रंग भरने के लिए काफी हैं।

अपनी शादी में पहनें, ये ट्रेंडी सूट्स...

शादी समारोहों में हर व्यक्ति अलग नजर आना चाहता है और लोगों के आकर्षण का केंद्र बनना चाहता है। ऐसे में सही परिधानों का चुनाव आपके लुक और व्यक्तित्व में चार चांद लगा सकते है.....

फैशन को ज्यादातर महिलाओं से ही जोड़ा जाता है, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है फैशन सिर्फ महिलाओं के लिए है। पुरुष भी फैशन के अनुसार खुद को बदल सकते है। वैसे भी इस बदलते दौर में हर कोई खुद को सबसे अलग ही दिखाना चाहता है, लेकिन वह रख नहीं पाता है। 

पुरुषों को भी कुछ ऐसे परिधान चयनित करने चाहिए, ताकि वो सभी से अलग नजर आ सकें। आजकल कई प्रकार के सूट्स का चलन है, जिसे पहन कर पुरुष का अंदाज एकदम अलग नजर आता है।

पार्टी वियर सूट:

आजकल शादियों में पार्टी वियर सूट का चलन तेजी से बढ़ा है। इसमें बहुत अधिक अलग दिखने के चक्कर में फसने के बजाय क्लासिक लुक कैरी करें। ब्लैक या डार्क ब्लू सूट के साथ गोल्डन या डायमंड कफलिंक्स, टाइपिन्स और शानदार घड़ी जैसी एक्सेसरीज परफेक्ट लुक देंगी।

कैजुअल सूट्स: 

जब हम कैजुअल में सूट्स की बात करते हैं, तो हम उम्मीद करते हैं कि सामान्य फैब्रिक से हटकर आप लिनन को तरजीह देंगे। यह एक बेहतरीन स्टेटमेंट बनाता है। इनमें हल्के रंगों का चुनाव करें। टाई और एक्सेसरीज से दूर रहें।

पठानी सूट्स:

पठानी सूट वैसे तो हर दौर में पसंद किया जाता है, लेकिन दूल्हे के लिए यह ऑप्शन काफी अलग है। जिन लड़को की लंबाई अधिक है उनके लिए तो यह और भी अच्छा दिखता है। मैरून, गोल्डन, क्रीम जैसे रंगों और हल्की एम्ब्रॉयडरी के कुर्ते वाला पठानी सूट रिसेप्शन या दूसरे अवसरों पर भी बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यदि इसके ऊपर सदरी या कोटी पहनें, तो यह आपके लुक को और उभारने का काम करेगा।

ट्रिपल सूट:

पुरुषों के लिए क्लासिकल सूट्स, सबसे पहले सम्मान और पॉजिटिव इम्प्रेशन देता है। पुरुषों के सूट का आकर्षण बिजनेस मीटिंग, सामाजिक कार्यक्रम, उत्सव, शादी या अन्य किसी विशेष आयोजन में उनको सबसे अलग दिखाता है। 

हम बात कर रहें, ट्रिपल सूट की, जो हर आयोजन के बिल्कुल परफेक्ट है। यहां सिर्फ आपको सही रंग चुनना चाहिए और आयोजन को ध्यान में रखें।