नई दिल्ली: केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने आशंका जताई है कि पंजाब दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या के प्रयास किए जा सकते थे। गिरिराज सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि,पीएम को मौत के कुएं में फंसाना कोई इत्तेफाक नहीं यह साजिश थी..! महादेव की कृपा से बच गए। इसकी उच्चस्तरीय सही जांच होगी तो यह साज़िश पंजाब के सीएम ऑफिस तक ही बल्कि उनके तार ऊपर तक जुड़ेंग़े। ऐसा प्रतीत होता है की उनकी हत्या ड्रोन या टेलीस्कोपिक गन से भी हो सकती थी।

गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि, इस पूरे मामले में साजिश नज़र आ रहीं हैं। गिरिराज सिंह ने दावा किया कि, निष्पक्ष जांच से कई बड़े नाम सामने आएंगे। उन्होंने आगे कहा कि, यदि उचित उच्च स्तरीय जांच की जाती है तो साज़िश पंजाब के सीएम कार्यालय तक सीमित नहीं होगी, बल्क़ि इसके तार ऊपर तक जुड़े हो सकते हैं।

इस बीच, प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई गड़बड़ी के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पंजाब पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पंजाब सरकार द्वारा नियुक्त जांच कमेटी ने काम शुरू कर दिया है। उधर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज राष्ट्रपति शासन की मांग को लेकर अमृतसर में धरना दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई जगह पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की।

छत्तीसगढ़ के CM बघेल ने की आलोचना : 

उधर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में हुई गलती को लेकर बीजेपी और केंद्र पर निशाना साधा है। CM भूपेश बघेल ने कहा कि, सभी जानते हैं कि किसान 1 साल से आंदोलन कर रहे हैं और वे पीएम से नाराज हैं। पीएम की रैली में 500 लोग भी नहीं जुटे थे. बठिंडा आने के बाद उन्होंने कहा, "मैं आभारी हूं कि मैं जिंदा हूं," अगर यह नाटक नहीं है तो क्या है ? जनता उनके इस बयान के सब कुछ समझ गई हैं।