पश्चिम बंगाल में एक ट्रेन हादसा हुआ है. जिसमें बीकानेर एक्सप्रेस के 4 से 5 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. ट्रेन पटना से गुवाहाटी जा रही थी. पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी इलाके के मैनगुडी में बीकानेर एक्सप्रेस पटरी से उतर गई. हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की खबर है. ट्रेन के चार से पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। ट्रेन बिहार के पटना से असम के गुवाहाटी जा रही थी. हादसा मैनागुरी पार करते समय हुआ. सूचना मिलते ही रेलवे समेत प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. पीड़ितों को ट्रेन की बोगी से बाहर निकालकर स्थानीय अस्पताल भेजा जा रहा है.
Guwahati-Bikaner Express 15633 (up) derailed at about 5 pm this evening. Details awaited pic.twitter.com/It93WwAsu8
— ANI (@ANI) January 13, 2022
सीएम ने दिए बचाव के आदेश :
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घायलों का जल्द से जल्द इलाज करने और बचाव अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.
ट्रेन गुवाहाटी की ओर जा रही थी :
गौरतलब है कि इस ट्रेन को गुवाहाटी पहुंचना था, लेकिन इससे पहले ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में घायल हुए लोगों की संख्या रेलवे की ओर से अभी जारी नहीं की गई है. लेकिन जानकारी के अनुसार, करीब तीन लोगों की मौत हुई है.
रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया :
इतने बड़े हादसे के बाद रेलवे ने घायलों के परिवारों के लिए दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. आप इन दोनों नंबरों पर 03612731622, 03612731623 डायल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. घटना गुरुवार शाम करीब 5.15 बजे की है. यात्रियों से भरे 4 डिब्बे पूरी तरह से पलट गए हैं. एक डिब्बा पानी में डूब गया, जिससे फंसे यात्रियों को बचाया लिया गया है. आस-पास के किसी भी स्टेशन पर कोई स्टॉपेज नहीं था और ट्रेन उसी इलाके से गुजर रही थी. एनडीआरएफ समेत स्थानीय बचाव अभियान दल मौके पर पहुंच गया है.