चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा।

किशोर ने दोहराया कि कांग्रेस में लोकतंत्र नहीं है.अगर पार्टी को बचाना है तो गांधी परिवार के अलावा किसी और नेता को पार्टी अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए।

एक समाचार चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने राहुल गांधी के बारे में कहा, ''ट्विटर पर बयान देकर और कैंडल मार्च निकालकर बीजेपी को नहीं हराया जा सकता। बीजेपी बहुत मजबूत स्थिति में है। 

प्रशांत किशोर ने कहा कि 1984 के बाद से कांग्रेस ने अपने दम पर एक भी लोकसभा चुनाव नहीं जीता है। पार्टी को 90 फीसदी चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस नेतृत्व को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी सबकी सुनते हैं और यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्हें पता है कि लोगों को क्या चाहिए। अगले कुछ दशकों तक देश की राजनीति बीजेपी के इर्द-गिर्द घूमती रहेगी।

प्रशांत किशोर यह भी मानते हैं कि एक मजबूत विपक्ष के लिए कांग्रेस द्वारा प्रस्तुत विचार आवश्यक है लेकिन विपक्ष का नेतृत्व कांग्रेस का ईश्वर प्रदत्त अधिकार नहीं है।