जैसे- बोल्ड राजस्थानी पेंडेंट के साथ सेमी स्टोन्स की जुगलबंदी। इसी तरह चोकर पर रेड, ग्रीन सेमी प्रेशियस स्टोन या डायमंड का कॉम्बिनेशन भी लेटेस्ट ट्रेंड है।
ट्रेडिशनल गोल्ड ज्वेलरी:
यदि आप शादी में सिर्फ सोने के गहने ही पहनने में विश्वास रखती हैं तो आपके पास गोल्ड में भी कई विकल्प हैं। आप दो तरह के गोल्ड को मिक्स एंड मैच कर सकती हैं। आपकी ड्रेस पर सिल्वर का काम है तो आप आभूषणों पर रेडियम पॉलिश करवा सकती हैं।
इसके अलावा येलो गोल्ड और व्हाइट गोल्ड को मिलाकर भी स्टाइलिश गहने बनवाए जा सकते हैं। एंटीक और टेम्पल ज्वेलरी दुल्हन को क्लासिक और शानदार लुक देती हैं। अगर आप भी अपनी शादी के बिल्कुल अलग दिखना चाहती हैं तो इस तरह के गहनों को अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करें। एंटीक ज्वेलरी में ज्यादातर फिगरेटिव ज्वेलरी पहनी जाती है।
कुंदन और क्रिस्टल का मेल:
प्योर गोल्ड ज्वेलरी रॉयल और ट्रेडिशनल होती है। लेकिन इस साल कुंदन ज्वेलरी में क्रिस्टल का नया टच देखने को मिलेगा। इसमें रंगों के भी कई विकल्प होंगे। इसके अलावा कुंदन का सस्ता विकल्प है पोल्की और क्रिस्टल की जड़ाऊ ज्वेलरी तो महंगा विकल्प है हीरे की खूबसूरती|
चोकर का कमाल:
आप परंपरागत नेकलेस की जगह चोकर ले सकती हैं। यह गले से चिपका होता है। अलग-अलग रंगों में मिलने वाले चोकर में मोती, क्रिस्टल और कुंदन के कॉम्बिनेशन से आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे। डायमंड, प्योर गोल्ड या सेमी-प्रेशियस स्टोन के साथ भी चोकर बनवा सकती हैं। लाइट लहंगे के साथ रानी हार पहनें।
स्टैक्ड रिंग:
भीड़ में सबसे अलग दिखने के लिए आपको अपने आउटफिट और फुटवियर के साथ ज्वेलरी पर भी ध्यान देना होता है। खासकर दुल्हन के लिए स्टैक्ड रिंग इस साल का मेजर कमबैक है। ये कई तरह के स्टोन और डिजाइंस में आती हैं। कस्टमाइज ज्वेलरी का शौक हो तो ईयररिंग के साथ आप अपने नाम के अक्षर वाली स्टैक्ड रिंग ट्राई करें।
छोटी व नायब ज्वेलरी:
यदि आपको भारी भरकम गहने पहनना पसंद नहीं है तो आप गोल्ड व डायमंड के छोटे छोटे खूबसूरत पेंडेंट सेट ले सकती हैं। डायमंड में रोज कट डायमंड काफी फैशन में है। यह बहुत ही खूबसूरत होते हैं और हमेशा फैशन में रहते हैं। सोने के लंबे नेकलेस की जगह कई लेयर वाले मोतियों के नेकलेस को भी अपने वार्डरोब और लुक का हिस्सा बना सकती हैं।
गॉर्जियस डायमंड ज्वेलरी:
किसी भी तरह के ब्राइडल वियर के साथ हीरे के आभूषण का कोई विकल्प नहीं है। सफेद हीरों से जड़ा सुंदर चोकर, रूबी या नीलम जड़ा दो-तीन लड़ी वाला चोकर लाइटवेट-लहंगे के साथ आपको बेहद खूबसूरत लुक देगा। वहीं वेस्टर्न गाउन के साथ व्हाइट डायमंड और गोल्ड या प्लेटिनम का टेनिस ब्रेसलेट पहनें।
व्हाइट गोल्ड या येलो गोल्ड के साथ महीन तारों वाले कंगन भी पहन सकती हैं। डायमंड के साथ आप पर्ल को ऐड करें। आप चाहें तो टोटल डायमंड सेट या डायमंड के साथ महंगे स्टोन, गोल्ड या मोती मिक्स कर सकती हैं। डायमंड के पेंडेंट, ईयररिंग और रिंग जैसे छोटे-छोटे गहनें भी बनवा सकती हैं।
स्टाइलिश प्लाटिनम:
गोल्ड के साथ आप प्लेटिनम को एड कर सकती हैं। यह आपकी ज्वेलरी की खूबसूरती को दोगुना कर देगा। इसे आप प्लेटेड, प्योर या येलो और व्हाइट गोल्ड के साथ पेयर करके यूनिक स्टाइल दे सकती हैं। चाहे तो अपनी पुरानी ज्वेलरी के ऊपर प्लेटिनम की परत के साथ बारीक काम करा सकती हैं।
कलरफुल स्टोन:
आप इस साल ज्यादातर ब्राइडल ज्वेलरी के साथ स्टोन एड कर सकती हैं। चाहें तो ड्रेस की मैचिंग का कोई हैवी सेट या चेंजेबल और मल्टी कलर स्टोन की ज्वेलरी ले सकती हैं। इस सीजन रेड रुबी और स्पिनेल्स का ट्रेंड रहेगा। पेरीडोट और एक्वामरीन इस साल का दूसरा सबसे हॉट कलर रहेगा।
मॉड्यूलर ज्वेलरी:
इंटरचेंजेबल स्टोन्स के विकल्प के साथ मॉड्यूलर ज्वेलरी यानी ऐसी ज्वेलरी, जिनके स्टोन्स को कपड़े के रंग के अनुसार मैच करके बदला जा सके, हर दुल्हन की लिस्ट में यह सबसे ऊपर है। इसी के साथ दुल्हन की ज्वेलरी में मल्टीकलर सैफायर्स, सॉलिटेयर ईयररिंग्स, मोतियों का शानदार सेट, गोल्ड और डायमंड की चूड़ियां, ड्रेस से मैच करते कुछ ईयररिंग्स खास होते हैं।
चांदबाली का स्टाइलिश लुक:
जब बात आती है कानों के ईयररिंग की तो चांदबाली, हर महिला के दिमाग में आने वाला पहला विकल्प होता है। चांदबाली को आप सूट, साड़ी, अनारकली या लहंगा किसी भी चीज के साथ पहनकर अपनी खूबसूरती में निखार ला सकती हैं।