जम्मू-कश्मीर के कुलगाम और अनंतनाग में सुरक्षाबलों को 6 आतंकियों का सफाया करने में सफलता मिली है. कश्मीर के स्थानीय पुलिस प्रशासन के मुताबिक, आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के थे. पुलिस और सुरक्षा बलों ने बुधवार शाम (29 दिसंबर) दक्षिण कश्मीर के दो जिलों में एक अभियान शुरू किया. जिसमें छह आतंकवादी मारे गए हैं और उनमें से चार की पहचान कर ली गई है. दो पाकिस्तानी हैं और अन्य दो स्थानीय हैं. अन्य दो आतंकवादियों की पहचान करने के लिए काम किया जा रहा है.
Three Army jawans & a J&K Police jawan got injured. Later, an Army jawan was martyred, while the rest are stable. Total 2 pakistani militants & 4 local terrorists of JeM were killed. Two M4 rifles & four AK47 were recovered: IGP Kashmir, Vijay Kumar
— ANI (@ANI) December 30, 2021
J&K | Two local terrorists killed were identified as Nisar Ahmed Khande & Mufti Altaf. An M4 rifle & its 7 magazines, 2 AK series rifles & its 2 magazines, a pistol & its 2 magazines, 3 grenades & other incriminating material recovered: SSP Anantnag Ashish,on S Kashmir encounters pic.twitter.com/wYTRnVLZsV
— ANI (@ANI) December 30, 2021
अनंतनाग के नवगाम में झड़प में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अनंतनाग के बाद कुलगाम के मिरहमा में भी झड़पें शुरू हो गईं. इस बीच, जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, आतंकवादी आंतकी गतिविधियों और स्थानीय लोगों के खिलाफ अत्याचार में शामिल थे.
ऑपरेशन में सेना के कुल 33 जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान घायल हो गया. बाद में सेना का एक जवान शहीद हो गया और अन्य लोगों की हालत स्थिर है. आईजीपी कश्मीर, विजय कुमार के अनुसार, आतंकवादियों के पास से 2 एम4 राइफल और चार एके47 बरामद किए गए.