प्रसिद्ध कथक नृत्य सम्राट पंडित बिरजू महाराज का निधन हो गया है। वे 83 वर्ष के थे। दिल का दौरा पड़ने से रविवार देर रात दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांस ली। यह जानकारी बिरजू महाराज के पोते स्वर्ण मिश्रा ने सोशल मीडिया के जरिए दी। बताया जाता है कि रविवार की रात पंडित बिरजू महाराज अपने पौत्र के साथ दिल्ली स्थित अपने घर पर अंताक्षरी खेल रहे थे। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ रही थी। उन्हें साकेत अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पंडित बिरजू महाराज का असली नाम ब्रजमोहन मिश्र था। उनका जन्म 4 फरवरी 1938 को लखनऊ में हुआ था। परिवार से बिरजू महाराज के पोते स्वर्ण मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनके निधन की जानकारी दी। पंडित बिरजू महाराज का कलात्मक व्यक्तित्व ऐसा रहा है कि उन्हें तर्क से परे माना जाता है। वह एक गुरु, नर्तक, कोरियोग्राफर, गायक और संगीतकार थे। उन्होंने पर्क्यूशन खेला, कविता लिखी और पेंटिंग भी की। उनके शिष्य जाने-माने कलाकार हैं और पूरी दुनिया में फैले हुए हैं।

पद्म विभूषण सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित :

1983 में पद्म विभूषण से सम्मानित बिरजू महाराज ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में डांस कोरियोग्राफ भी किया है। इनमें उमराव जान, डेढ़ इश्किया, बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्में शामिल हैं। उन्हें पद्म विभूषण के अलावा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और कालिदास सम्मान भी मिल चुका है। 2012 में उन्हें विश्वरूपम में उनकी कोरियोग्राफी के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। लेकिन आज भारतीय संगीत की यह लय थम गई है क्योंकि कथक के राजा पंडित बिरजू महाराज जी नहीं रहे हैं। लखनऊ का बरामदा आज सो गया। कालिकाबिन्दादिनजी की गौरवमयी परम्परा की सुगंध पूरे विश्व में फैलाने वाले महाराज जी अनंत में विलीन हो गए।

अदनान सामी ने जताया दुख

कई महान हस्तियों ने बिरजू महाराज के निधन पर शोक व्यक्त किया, प्रसिद्ध गायक अदनान सामी ने ट्विटर पर लिखा- महान कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज के निधन की खबर से बहुत दुखी हूं। आज हमने कला के क्षेत्र में एक अनूठी संस्था खो दी है। उन्होंने अपनी प्रतिभा से कई पीढ़ियों को प्रभावित किया है।

PM मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरजू महाराज के निधन पर दुःख जताते हुए लिखा, भारतीय नृत्य कला को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति..!