बड़ी खबरें 

महात्मा गांधी के प्रमुख सहयोगियों में सम्मिलत प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी भोगराजू पट्टाभि सीतारमैया जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र हितों को सर्वोपरि रखने वाले सीतारमैया का स्मरण दक्षिण भारत में स्वतंत्रता की अलख जगाने के लिए सदैव किया जाएगा

​​​​​

समाजवादी पार्टी और शिवपाल यादव की पार्टी में होगा गठबंधन 

 

गठबंधन की बात तय हुई 

काकोरी काण्ड को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले आजादी के मतवाले और रामप्रसाद बिस्मिल व अशफ़ाक उल्ला ख़ाँ जैसे महान स्वतंत्रता सैनानियों के साथ हंसते-हंसते फांसी पर चढ़ जाने वाले राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी जी पर देश को सदैव गर्व रहेगा। 

आधी रात को पंजाब के डीजीपी बदले गए 

पंजाब के विजिलेंस चीफ बनाए गए नए डीजीपी इकबाल प्रीत को डीजीपी पद से हटाया 

दिल्ली में वायु प्रदूषण बहुत खराब श्रेणी में 

 

लखनऊ में आज अमित शाह की रैली 

निषाद पार्टी के साथ बीजेपी की बड़ी रैली 

रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंह भी शामिल होंगे 

हिंदी के प्रसिद्ध नाटककार लक्ष्मीनारायण मिश्र जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। हिंदी एकांकीकारों में विशिष्ट स्थान रखने वाले मिश्र जी में गद्य और पद्य दोनों ही विधाओं में साहित्य सृजन किया। 'संन्यासी' और 'नारद की वीणा' जैसी आपकी कृतियां साहित्य जगत को सदैव सुशोभित करती रहेंगी: Shivraj Singh Chouhan

संपत्ति नुकसान और वसूली बिल पर कैबिनेट की मंजूरी 

उत्तर प्रदेश की तर्ज पर मध्य प्रदेश में लागू होगा कानून 

दंगा फसाद या विरोध प्रदर्शन के दौरान संपत्ति के नुकसान की भरपाई करनी होगी 

24 घंटे में देश में ओमीक्रोन के 14 नए मरीज 

16 दिन में दो से 87 हुए ओमिक्रोन के मरीज

 

ओमिक्रोन को लेकर केंद्रीय स्तर पर बड़ी बैठक 

 

पाकिस्तान के खिलाफ अमेरिका की कड़ी रिपोर्ट अमेरिकी विदेश विभाग ने जारी की रिपोर्ट पाकिस्तान ने आतंक के खिलाफ कम काम किया और लश्कर के आकाओं पर मुकदमा नहीं चलाया 2008 मुंबई हमले के आरोपियों के खिलाफ काम नहीं किया 

 

प्रधानमंत्री ने यूपी के 40 सांसदों को नाश्ते पर बुलाया 

बीजेपी सांसदों को चुनाव से जुड़े दिशा निर्देश दिए जा सकते हैं 

नाश्ते पर मुलाकात में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे 

 

एमपी के छतरपुर में बोरवेल में गिरी मासूम बच्ची का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन 

40 फीट गहरे बोरवेल से 1 साल की बच्ची को बाहर निकाला गया एनडीआरएफ की टीम ने 10 घंटे के ऑपरेशन के बाद बाहर निकाला।

 

उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में 

भोपाल में शीतलहर 10 डिग्री के नीचे आएगा पारा भोपाल में 13 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान मनाली में -2 डिग्री और शिमला में -0.2 डिग्री रहा

 

उत्तर प्रदेश पंजाब में बारिश के आसार।

23 दिसंबर के बाद पंजाब हरियाणा राजस्थान और उत्तर प्रदेश में सर्दी की पहली बारिश।

अगले चार-पांच दिन में मध्य भारत गुजरात के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट की संभावना।

 

हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की पार्थिव देह भोपाल पहुंच चुकी है। आज होगा अंतिम संस्कार।

बैरागढ़ विश्राम घाट पर शुक्रवार सुबह 11:00 बजे होगा अंतिम संस्कार।

कौन होगा नया सीडीएस? जनरल एमएम नर्वदे,

चीफ मार्शल BR चौधरी' एडमिरल आर कुमार के नाम चर्चा में।