पूरी दुनिया में आज साल 2021 का आखिरी दिन है। चंद घंटों के बाद नया साल 2022 लगने वाला है। वहीं, दुनिया के कुछ हिस्सों में इसकी शुरुआत हो चुकी है। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में नए साल के जश्न की शुरुआत हो गई है, वहां लोग आतिशबाजी कर जश्न मना रहे हैं। लगभग पिछले दो साल से दुनिया के ज्यादातर देश कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के तेजी से फैलने से लोगों में डर का माहौल है। सभी सरकारों ने नए प्रतिबंध भी लगाए हैं।
#WATCH | New Zealand's Auckland rings in #NewYear2022 with fireworks display
— ANI (@ANI) December 31, 2021
(Video: Reuters) pic.twitter.com/UuorkGHPEg
यही कारण है कि भारत, अमेरिका, ब्रिटेन जैसे देशों की सरकारें नए साल को लेकर काफी सतर्क हैं। दिल्ली और यूपी समेत भारत के कई राज्यों में रात का कर्फ्यू लगा दिया गया है। तो वहीं दूसरी तरफ अब नए साल के जश्न की तस्वीरें सामने आने लगीं हैं। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में आतिशबाजी कर नए साल का स्वागत किया गया। वहीं ऑस्ट्रेलिया, जापान और दक्षिण कोरिया में भी नए साल के जश्न की शुरुआत पहले ही हो जाती है।
नए साल से पहले नैनीताल में लगी पर्यटकों की भीड़
कुछ ही घंटों बाद नया साल 2022 शुरू होने जा रहा है। कोरोना और ओमाइक्रोन वेरिएंट के मामलों की बढ़ती संख्या के कारण राज्य सरकारों द्वारा विभिन्न प्रतिबंध लगाए गए हैं, लेकिन अभी भी कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया जा रहा है। नए साल से पहले नैनीताल में सैलानियों की भारी भीड़ जमी हुई है। इस दौरान कई लोग बिना मास्क पहने देखे गए। अधिकांश यात्री आज भी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन नहीं करते हैं।