नई दिल्ली: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफ़ी वायरल हो रहा है. वीडियो में ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत यूपी पुलिस पर निशाना साधा था. यह पुलिस को धमकी देने वाली चेतावनी भी प्रतीत हो रही है. ऐसा लगता है कि ओवैसी ने भी आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपना ध्यान यूपी पर केंद्रित कर लिया है.

ओवैसी ने कहा कि, मैं उन पुलिसकर्मियों से कहना चाहूंगा कि योगी हमेशा के लिए मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे, या मोदी हमेशा प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे. हम मुसलमान वक्त को देख खामोश हैं, पर तेरे जुल्मों को हम नहीं भूलेंगे. अल्लाह आपको अपनी शक्ति से नष्ट कर देगा और यही हम याद रखेंगे. समय बदलने पर आपके बचाव में कौन आएगा ? योगी जब अपने मठ में जाएंगे और मोदी पहाड़ों पर जाएंगे, तो कौन आएगा ? ओवैसी ने चेतावनी देते हुए कहा, "हम तब यह नहीं भूलेंगे."

सांसद ओवैसी के वीडियो पर बीजेपी नेताओं ने गुस्सा जताया है. ओवैसी के वीडियो कों बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने शेयर किया है. संबित पात्रा ने विडियो शेयर करते हुए लिखा, किसे धमका रहे हो मियां ? याद रखना जब-जब इस वीर भूमि पर कोई औरंगजेब और बाबर आएगा तब-तब इस मातृभूमि की कोख से कोई ना कोई वीर शिवाजी, महाराणा प्रताप और मोदी-योगी बन खड़ा हो जाएगा. सुनों हम ना डरे थे मुगलों से ना जिन्नावादियों से तो तुमसे क्या खाक डरेंगे ! 

आपकों बता दे कि, ओवैसी ने 12 दिसंबर को कानपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह आक्रामक भाषण दिया था. इस दौरान उन्होंने पुलिस को धमकी देते हुए यह चेतावनी दी थी. उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफ़ी वायरल हो रहा है.