प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर और त्रिपुरा में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए मंगलवार को दोनों राज्यों का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने रविवार को कहा कि पीएम मोदी 4,800 करोड़ रुपये की 22 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, जबकि प्रधानमंत्री अगरतला में महाराजा वीर विक्रम हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे और दो महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का अनावरण करेंगे।
मणिपुर में मोदी 1,850 करोड़ रुपये की 13 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। 2,950 करोड़ रुपये की नौ परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। परियोजनाएं सड़क अवसंरचना, पेयजल आपूर्ति, स्वास्थ्य, शहरी विकास, आवास, सूचना प्रौद्योगिकी, कौशल विकास और कला और संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित हैं। कनेक्टिविटी में सुधार के लिए देश भर में चल रही परियोजनाओं की तरह ही प्रधानमंत्री मोदी 1700 करोड़ रुपये की अतिरिक्त लागत से बनने वाली पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।
एक अन्य महत्वपूर्ण परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग -37 पर बराक नदी पर पुल है, जो इंफाल से सिलचर तक 75 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया। पुल से कनेक्टिविटी बढ़ेगी और PM आज इसका उद्घाटन करेंगे। पीएम ने लगभग इसमें 1,100 करोड़ रुपये की लागत से 2,387 मोबाइल टावर भी बनाए हैं, जो आज जनता को समर्पित करेंगे, इससे मोबाइल कनेक्टिविटी में सुधार होगा।
पेयजल आपूर्ति परियोजना का उद्घाटन करेंगे : पीएम मोदी
हर घर को सुरक्षित पेयजल मुहैया कराने की मोदी की कवायद के तहत राज्य में पेयजल आपूर्ति योजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा। जिसमें 280 करोड़ थोबल बहुउद्देश्यीय परियोजना की जल संचरण प्रणाली शामिल है। अन्य परियोजना तामेंगलोंग जिले के 10 क्षेत्रों के निवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराएगी और इसकी लागत 65 करोड़ रुपये होगी। पीएम मोदी 51 करोड़ रुपये की लागत से सेनापति जिला मुख्यालय जलापूर्ति योजना का भी उद्घाटन करेंगे।
कैंसर अस्पताल की आधारशिला रखेंगे : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री इंफाल में 160 करोड़ रुपये के कैंसर अस्पताल का शिलान्यास करेंगे, वो कियामगई में 200 बेड की क्षमता वाले कोविड अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। भारतीय शहरों को पुनर्जीवित करने के प्रयासों के तहत, मोदी 'इंफाल स्मार्ट सिटी मिशन' के तहत कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।