कोरोना वायरस के बढ़ते मामले और इसके नए वेरिएंट ओमिक्रोन पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच बैठक हो चुकी है. वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए यह बैठक हुई. पीएम मोदी ने कोविड समीक्षा बैठक के दौरान राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ स्थिति का जायजा लिया और घातक वायरस के प्रसार को रोकने के उपायों पर चर्चा की.
Compared to previous variants Omicron is rapidly spreading...it's more transmissible...Our health experts are assessing the situation. It's clear that we have to stay alert, but also ensure to avoid panic: PM Modi during the meeting with states over COVID situation pic.twitter.com/zM1Xseyeg4
— ANI (@ANI) January 13, 2022
बैठक में राज्यों पर लगाई गई पाबंदियों और कोरोना की बेकाबू आवाजाही को रोकने के उपायों पर भी चर्चा हुई. वर्चुअल मीटिंग में गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, कांग्रेस शासित पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी शामिल हुए.
#WATCH | We need to counter rumours about vaccination like "getting Covid despite vaccination, what's its use"...: PM Modi during the meeting on COVID with states pic.twitter.com/fUr0X2by6P
— ANI (@ANI) January 13, 2022
बता दें कि ओमिक्रोन को फैलने से रोकने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में नए प्रतिबंध लगाए गए हैं. रविवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में कोविड की स्थिति की समीक्षा करते हुए पीएम मोदी ने जिला स्तर पर पर्याप्त स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा सुनिश्चित करने और मिशन मोड में किशोरों के लिए टीकाकरण अभियान को तेज करने का आह्वान किया. उल्लेखनीय है कि 2020 में महामारी फैलने के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ महामारी कों लेकर कई बैठकें कर चुके हैं.