पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अब मतदान 20 फरवरी को होगा। रविदास जयंती को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने यह बड़ा फैसला लिया है। आपकों बता दे कि, सभी दलों ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर रविदास जयंती के कारण मतदान के लिए अगली तारीख़ तय करने की बात कही थी। इससे पहले 14 फरवरी को मतदान होना था लेकिन अब यह मतदान 20 फरवरी को होगा। चुनाव आयोग के अनुसार, सभी 117 सीटों पर 20 फरवरी को वोटिंग होगी।