प्यार..! बहुत से लोग प्यार में सबकुछ करने कों तैयार रहते हैं. आजकल प्यार के किस्से भी जगह सुनने को मिलते ही रहते हैं. प्यार का किस्सा जब अलग हों तो सुर्खियो में आना तय मान लीजिए. पहले सोशल मीडिया पर चेटिंग करते-करते कई लोग एक-दूसरे के प्यार में पागल हों जाते थे लेकिन अब मामला थोडा अलग है..! यहाँ पर ऑनलाइन गेम "पबजी" खेलते समय दो अजनबियों को प्यार हो गया. दो अजनबी ऑनलाइन पबजी खेलते हुए एक हों गए. पबजी से बात शुरू हुई और अब प्यार की बुलंदियों से होते हुए सीधे शादी तक जा पहुचीं. अब चर्चा में आने के बाद इन "पबजी लवर्स" ने आखिरकार शादी करने का फैसला कर ही लिया.
यह घटना पश्चिम बंगाल और कर्नाटक से सामने आई है. पबजी खेलते समय कर्नाटक की एक युवती को बंगाल के एक युवक से प्यार हो गया. इसके बाद युवती ने युवक कों इम्प्रेस करने का काम शुरू कर दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्नाटक की फ्रिजा नाम की युवती को पबजी खेलना बहुत पसंद है. ऑनलाइन पबजी खेलते समय, उसकी मुलाकात पश्चिम बंगाल के धूपगुड़ी के एक लड़के सनूर आलम से ऑनलाइन हुई. पबजी खेलते समय दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया. उसके बाद तो यह प्यार "पबजी लवर्स" के नाम से चर्चा में आ गया.
"पबजी लवर्स" की दिलचस्प कहानी :
ऑनलाइन प्यार होने के बाद दोनों ने एक दूसरे से अपने मोबाइल नंबर शेयर किए. इसके बाद दोनों काफी देर तक फोन पर बात करने लगे. दोनों पहले कभी नहीं मिले थे. उनका परिचय भी ऑनलाइन गेम के माध्यम से ही हुआ. फोन पर बात करते-करते फ्रिजा और सनूर में प्यार हो गया. इसी बीच फ्रिजा ने एक फैसला लेते हुए एक बड़ा कदम उठाया. फ़्रीज़ा ने सनूर से मिलने के लिए कर्नाटक से धूपगुड़ी गाँव तक का सफर तय किया. आखिरकार दोनों का प्यार अब ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन में भी एक हों गया है.
प्यार में सब कुछ होता है :
फ्रिजा सीधे युवक के घर गई. इसके बाद सनूर ने जब घर का दरवाजा खोला तो उसे अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ. युवती को अचानक अपने घर के बाहर देख युवक के घर के लोग सहम गए. इसके बाद दोनों की प्रेम कहानी को भी घरवालों ने समझा और इसके बाद लड़की के घरवालों को बुलाया गया. प्यार की इस दिलचस्प कहानी के अंत में दोनों परिवारों ने बड़े ही धूम-धाम से शादी भी करवाई. फिलहाल उनकी इस लव स्टोरी की हर तरफ चर्चा हो रही है.