State Bank Of India Recruitment: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पद पर भर्ती करने जा रहा हैं। इसके लिए सर्कुलर जारी किया गया है। कुल 19 रिक्तियों के लिए उपयुक्त उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। वहीं, उम्मीदवार आवेदन फॉर्म को ध्यान से पढ़कर ही भरें। क्योंकि इसमें कोई गलती होने पर आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
असिस्टेंट मैनेजर मार्केटिंग एंड कम्युनिकेशन के 4 पद और चीफ मैनेजर के 2 पद, मैनेजर एसएमई प्रोडक्ट्स के 6 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। डिप्टी मैनेजर चार्टर्ड अकाउंट्स पर 7 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।एसबीआई द्वारा घोषित भर्ती अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्ट और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
मुख्य प्रबंधक (कंपनी सचिव) के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कम से कम 7 साल का अनुभव होना चाहिए, जिसमें भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) का सदस्य होना शामिल है। प्रबंधक (एसएमई उत्पाद) के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीए / पीजीडीएम की डिग्री होनी चाहिए।
प्रबंधक और उप प्रबंधक के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के आधार पर 750/- रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।