नारी पुराना समय बदलने के साथ चीजें भी बदल गई लेकिन एक साड़ी पहनावा है, जो सदाबहार और चारों और बाजार में रौनक ही रौनक बिखरी पड़ी है। मार्केट में महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए इस बार भी एक एक खूबसूरत साड़ियों का कलेक्शन आया है।

सदाबहार और एवरग्रीन है साड़ियां..

नेट साड़ी व लहंगा साड़ी:

इस बार भी नेट साड़ी और लहंगा साड़ी बहुत अधिक डिमांड में है। वैसे तो इस स्टाइल की साड़ियों का फैशन पुराना हो गया है, लेकिन इस बार भी इस तरह की साड़ियों में कुछ नया लुक और स्टाइल देखकर इन्हें और भी अट्रैक्टिव बनाया गया है। 

नेट साड़ी और लहंगा साड़ी अभी तक आउटडेटेड नहीं हुई है। इस बार पूरी नेट, हाफ नेट, शोल्डर नेट कई तरह की साड़ियां डिमांड में हैं।

वाइब्रेंट नेक्स्ट डोर साड़ी:

वाइब्रेंट नेक्स्ट डोर साड़ी एक फैशनेबल स्टाइल की साड़ी है। अगर आप बहुत अधिक कढ़ाई की हुई भारी साड़ी नहीं पहनना चाहती है, तो आप वाइब्रेंट नेक्स्ट डोर साड़ी ट्राई कर सकती है। यह आपको अच्छे डिजाइन के साथ गल लुक भी देगी।

सिल्क की साड़ियां:

सिल्क की साड़ियां हमेशा से ही एवरग्रीन रही है। सिल्क साड़ियां हमेशा से ही विशेष अवसरों पर आकर्षण का केंद्र रहती हैं। यही कारण है कि मार्केट में इस वेडिंग सीजन ट्रेंडी लुक वाली सिल्क की साड़ियां उपलब्ध हैं।

पटोला साड़ियां:

पटोला साड़ियां भी बहुत ही सुंदर होती है। इसको हथकरघे से तैयार किया जाता है। यह साड़ी दोनों ओर से बनाई जाती है। इस तरह की साड़ियों में बहुत ही महीन डिजाइन होता है। इसमें रेशम के सुंदर धागों से कढ़ाई की जाती है। दुल्हन भी अपनी साड़ियों के कलेक्शन में एक या दो पटोला साड़ी रख सकती हैं।

फ्लोरल प्रिंट साड़ियां:

बहुत सी दुल्हनों को हैवी साड़ी पहनना पसंद होता है। अगर आप कुछ हटकर ट्राई करना चाहती हैं, तो आपके लिए इस बार फ्लोरल प्रिंट की साड़ियां मार्केट में आई हैं। इसे पहन कर आप बिल्कुल मॉडर्न दुल्हन लुक पा सकती हैं। इसके साथ आप पर्ल नेकलेस भी ट्राई कर सकती हैं।

चंदेरी साड़ियां:

चंदेरी साड़ियां तो पूरे भारत के साथ-साथ विश्व में प्रसिद्ध है। चंदेरी साड़ियां भी हथकरघे से तैयार की जाती है। पहले चंदेरी की साड़ियां राजघराने में ही पहनी जाती थीं, लेकिन आजकल यह आम लोगों की पहुंच में भी आ गई है। 

एक चंदेरी साड़ी को तैयार करने में बहुत अधिक समय लगता है। अपने साड़ियों के कलेक्शन में आप चंदेरी भी शामिल कर सकती हैं।