बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उसकी यह रिपोर्ट सोमवार देर रात 27 दिसंबर कों मिली। रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। गांगुली को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांगुली के लिए यह साल थोड़ा तनावपूर्ण रहा है। वह इस साल दो बार लंबी अवधि के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे। जनवरी में दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। उन्हें लंबे समय तक अस्पताल में रहना पड़ा। इस बीच, वे अब कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।
BCCI President and former India captain Sourav Ganguly admitted to hospital after testing positive for COVID-19, say BCCI sources
— Press Trust of India (@PTI_News) December 28, 2021
हालांकि सौरव गांगुली ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले ली हैं, लेकिन वह एक बार फिर कोरोना वायरस से संक्रमित हों गए हैं। देश में ओमिक्रोन संक्रमण तेज़ी से बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में गांगुली का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है, जिसने चिंता बढ़ा दी है।
अफ्रीका दौरे से पहले, सौरभ गांगुली काफ़ी चर्चा थे। वह कुछ विवादों में भी शामिल रहें। दौरे से पहले बीसीसीआई ने विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को कप्तान बनाया था। गांगुली ने बाद में कहा था कि कोहली से चर्चा के बाद उन्हें वनडे क्रिकेट कप्तान के पद से हटा दिया गया। इस बीच, विराट ने इस बयान के बाद मीडिया को बताया कि उन्हें वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में बाहर करने से पहले केवल ढाई घंटे का समय दिया गया था। कोहली के बयान पर गांगुली ने कहा था, ''हम अभी इस बारे में बात नहीं करेंगे'' क्रिकेट बोर्ड मामले को संभालेगा।