टीएमसी नेता बाबुल सुप्रियो और उनकी पत्नी, पिता कोरोना से संक्रमित पाए गए है। इस बात की जानकारी बाबुल सुप्रियो ने ट्वीट कर दी। बता दें कि पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा हैं। पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में 6,078 नए मामले सामने आए हैं। सोमवार को कुल 31,030 कोरोना टेस्ट किए गए, जिसमें 6,000 से अधिक नए पॉजिटिव मामले सामने आए। अब राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 20,189 हो गई है। इसके साथ डिस्चार्ज रेट 97.58% दर्ज किया गया, जबकि मृत्यु दर 1.20% दर्ज की गई। दैनिक सकारात्मकता दर 19.59% दर्ज की गई। रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 14,99,077 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

बाबुल सुप्रियो ने ट्वीट करते हुए कहा कि, मैं, मेरी पत्नी और पिता साथ ही स्टाफ भी कोरोना से संक्रमित हों चूका हैं। लेकिन मेरी चिंता इस बात को लेकर है कि गंभीर रूप से बीमार कोविड-19 मरीजों को दिए जाने वाले कॉकटेल वैक्सीन की कीमत 61 हजार रुपये हैं। मेरे पिता की आयु 84 वर्ष है और इस कॉकटेल की उन्हें फौरन जरूरत है। मुझे इसे मौके पर ही खरीदना पड़ेगा। कैसे आर्थिक रूप से कमजोर लोग इसे खरीद पाएंगे।

ट्वीट में अमित शाह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री कों किया टैग :

उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया कों ट्वीट में टैग करते हुए लिखा कि, चूंकि पूरी तरह से टीका लगाए गए लोग भी ताजा संक्रमण से प्रतिरक्षित नहीं हैं, इसलिए सरकार को चल रहे टीकाकरण अभियान के साथ-साथ सरकारी अस्पतालों में भी इस जैब को उपलब्ध कराने के लिए तेजी से कार्य करना चाहिए। टीकाकरण जरूरी है लेकिन कॉकटेल समय की जरूरत है।