राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के सबसे छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने सगाई कर ली है। तेजस्वी ने पूर्व एयरहोस्टेस एलेक्सिस से सगाई की है। तेजस्वी और एलेक्सिस एक-दूसरे को 6 साल से जानते हैं और काफ़ी पुराने दोस्त हैं।

पता चला है कि सगाई के बाद आज ये दोनों शादी भी कर लेंगे। पहले खबरें थीं कि तेजस्वी सगाई के बाद 2 महीने का ब्रेक लेना चाहते हैं लेकिन अब कहा गया है कि सगाई और शादी दोनों गुरुवार को ही होंगी। सगाई समारोह दिल्ली के सैनिक फार्म में हुआ था और यह सैनिक फार्म उनकी बहन मीसा भारती का है।

सैनिक फार्म के अंदर और बाहर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। हर आने वाले वाहन की जांच की जा रही है और हर दरवाजे पर वाहन का विवरण देखा जा रहा है। इसके साथ ही कई बाउंसर भी लगाए गए हैं। पता चला है कि अंदर की मेन एंट्री पर सभी कों थ्री लेयर सिक्योरिटी चेकअप से गुजरना होगा। वहीं बाउंसरों को सख्त हिदायत दी गई है कि कोई भी मीडियाकर्मी कार्यक्रम स्थल के आसपास न पहुचें।

6 साल से थे दोस्त :

दुल्हन एलेक्सिस पहले एक एयरहोस्टेस के रूप में काम करती थी। वह दिल्ली की फ्रेंड्स कॉलोनी में रहती है और उसके पिता चंडीगढ़ के एक स्कूल के प्रिंसिपल रह चुके हैं। पता चला है कि तेजस्वी और एलेक्सिस लगातार मिलते रहे हैं और उनकी दोस्ती 6 साल से चली आ रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लालू तेजस्वी के फैसले से खुश नहीं थे और अपने बेटे से नाराज थे। चूंकि एलेक्सिस एक ईसाई परिवार से ताल्लुक रखती हैं, इसलिए लालू ने इस रिश्ते पर आपत्ति जताई थी। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी आपत्ति जताई थी लेकिन आखिरकार लालू और परिवार को तेजस्वी की जिद के आगे झुकना पड़ा।