तनाव का कारण, इसी में छिपा है निवारण - अतुल विनोद


स्टोरी हाइलाइट्स

कई बार थोड़ा बहुत तनाव जरूरी होता है। लेकिन तनाव की ज्यादा मात्रा शरीर मन मस्तिष्क पर बुरा प्रभाव डालती है। तनाव को मैनेज करना है तो थॉट्स को मैनेज करना पड़ेगा। थॉट्स को मैनेज करना है तो थॉट्स के पीछे की वजहों को कंट्रोल करना होगा।

तनाव क्या है? तनाव क्यों होता है? इस स्ट्रेस कारण लक्षण और उपचार.. 

स्ट्रेस, टेंशन को घर बैठे कैसे ठीक करें:

तनाव को ठीक करना है तो उसके कारण को समझ लीजिए। कारण समझ में आ गया तो उसका इलाज आसान हो जाता है।

हम सब तनाव मुक्त होना चाहते हैं। लेकिन ये इतना आसान नजर नहीं आता। तनाव मन मस्तिष्क पर अधिकार जमा लेता है। पूरी लाइफ डिस्टर्ब हो जाती है। रिलेशन खराब हो जाते हैं। जॉब करियर, बिजनेस हर जगह तनाव का बुरा असर पड़ता है।

कई बार थोड़ा बहुत तनाव जरूरी होता है। लेकिन तनाव की ज्यादा मात्रा शरीर मन मस्तिष्क पर बुरा प्रभाव डालती है। तनाव को मैनेज करना है तो थॉट्स को मैनेज करना पड़ेगा। थॉट्स को मैनेज करना है तो थॉट्स के पीछे की वजहों को कंट्रोल करना होगा।

हमारी अधिक अपेक्षाएं नकारात्मक विचारों का कारण बनती है। अपेक्षाओं को कम करना होगा। जीत के साथ हार को भी एक्सेप्ट करना होगा, अच्छे के साथ बुरे को भी नियति मानना होगा। फीलिंग विचार का महत्वपूर्ण सोर्स है। 

यदि शरीर सही नहीं है बीमारियां है तो फीलिंग कैसे सही हो सकती हैं। इसलिए शरीर को तरोताजा रखना जरूरी है। शरीर को फिट रखना जरूरी है। शरीर को बीमारियों से दूर रखना चाहिए। इसके लिए सही खानपान होना चाहिए।

सब कुछ आपस में गुंथा हुआ है। विचारों से भावनाएं प्रभावित होती है। भावनाओं से विचार प्रभावित होते हैं। विचार और भावनाओं से शरीर प्रभावित होता है और शरीर से विचार और भावनाएं प्रभावित होती हैं। 

शरीर तंदुरुस्त है तो विचार और भावनाएं ठीक हैं। विचार और भावनाएं ठीक है तो शरीर ठीक है। शरीर को ठीक रखने के लिए विचारों को ठीक रखना होगा। साथ ही एक्सरसाइज करनी पड़ेगी। अच्छा खान-पान होना चाहिए।

शांति बहुत जरूरी है। मानसिक शांति के बगैर मुश्किलों से मुकाबला नहीं हो सकता। घबराहट में मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। समस्या को पहले एक्सेप्ट करना पड़ता है। फिर उनसे लड़ने की शक्ति आती है। दबाव से सब अस्त व्यस्त हो जाता है।

सफलता के लिए कई बार बहुत इंतजार करना होता है। तो खुद को इंतजार के लिए तैयार रखना जरूरी है। अपनी ऊर्जा को बढ़ाने के उपाय करना भी जरूरी है। सोच विचार का भी तरीका होता है जो लोग अच्छी तरह सोच सकते हैं वह तनाव को भी नियंत्रित कर सकते हैं।

इसलिए किसी भी स्थिति में दबाव से दूर रहना जरूरी है। मौन से शांति आती है दबाव कम होता है। इस तरह से Life में इस स्ट्रेस को मैनेज किया जा सकता है।