गिफ्ट अच्छा हो, इस बात का ख्याल अवश्य रखें, पर इसके लिए आप को अपने बजट से समझौता न करना पड़े। अगर आप दूल्हे या दुल्हन की पसंद से परिचित हैं, तो उस के अनुसार ही गिफ्ट खरीदें और अगर ऐसा नहीं हो सके तो कोई ऐसी चीज दे सकते हैं, जो भविष्य में उनके काम आए। 

ऐसे में आप लेटेस्ट फर्नीचर्स का रुख कर सकते हैं, जो नव दंपति के आगामी जीवन में बेहद उपयोगी साबित होगा।

एक फर्नीचर, कई इस्तेमाल:

कम जगह की समस्या आपके चेहरे पर शिकन न लाए, इसके लिए मल्टीपर्पज फर्नीचर की ओर रुख किया जा सकता है। इन दिनों जगह की कमी को ध्यान में रखकर हम लोग सोफा कम बेड, सोफा कम स्टोरेज, बेड विद मूवेबल सिटिंग सरीखे कम जगह में ज्यादा काम आने वाले फर्नीचर की सलाह देते हैं।

आकर्षक भी, ट्रेंडी भी:

नव दंपत्ति अपने आशियाने को सपनों की तरह सजाते हैं। ऐसे मे आशियाने को ट्रेंडी और सोबर बनाने में फर्नीचर काफी हद तक मददगार होते हैं। इन दिनों काविंग और हैवी लुक फर्नीचर की जगह क्लीन लाइन फर्नीचर ने ले ली है। यह फर्नीचर छोटी जगह पर भी आसानी से सेट हो जाते हैं और अगर कमरा बड़ा है तो उसे भी भव्य बना देते हैं।