प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंधडी,जीपी और मुख्य सचिव के गायब रहने पर सवाल

प्रधानमंत्री के साथ जो हुआ, उसका एनिमेटेड वीडियो एक साल पहले ही अपलोड कर दिया गया था,वीडियो हुआ वायरल

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी बड़गांव में 3 आतंकवादी ढेर 

मौसम ने पूरे देश में बदला मिजाज,ध्य प्रदेश के कई शहरों में बारिश जारी

जम्मू कश्मीर में 8 जनवरी तक भारी बारिश कश्मीर में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से स्थानीय लोगों को परेशानी

दिल्ली एनसीआर में रात से बारिश जारी, कई इलाकों में बारिश से जल जमाव

Bhopal में भी जमकर हुई बारिश

इंदौर ने एक बार फिर मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया। नेशनल वाटर अवॉर्ड्स 2020 में वेस्ट जोन में बेस्ट डिस्ट्रिक्ट श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आप सभी इंदौर वासियों को मेरी तरफ से बहुत-बहुत बधाई। आप सभी ने देश को जल के संरक्षण और सदुपयोग का अप्रतिम संदेश दिया है। - शिवराज सिंह

संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, पद्म श्री, पद्म भूषण, पद्म विभूषण और कालिदास सम्मान से सम्मानित गुरु #KelucharanMohapatra जी की जयंती पर कोटिश: नमन्। ओडिशा के शास्त्रीय नृत्य शैली 'ओड़िसी' को पुनर्जीवित करने और विलुप्ति से बचाने के लिए 'श्रीजन' की स्थापना के लिए सदैव याद किया जायेगा। 

हमारे प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की सुरक्षा के साथ पंजाब में जो खिलवाड़ हुआ, वह भारत के इतिहास में कभी नहीं हुआ। प्रधानमंत्री जी का कांग्रेस मैदान में मुकाबला नहीं कर सकती है, तो ऐसी ओछी हरकतें करने पर उतार है। शिवराज


ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध कवयित्री और उपन्यासकार आशापूर्णा देवी जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। अपने सृजन से नारी जीवन के विभिन्न पक्षों तथा समाज की कुंठा को उजागर करने वालीं आशापूर्णा देवी जी की 'स्वर्णलता' जैसी रचनाएं साहित्य जगत को सदैव सुवासित करती रहेंगी: CM MP

ओडिसी नृत्य को पुनः जीवंत कर मंचीय प्रदर्शन योग्य बनाने वाले महान नृत्य गुरु पद्म भूषण व पद्म विभूषण से अलंकृत केलुचरण महापात्र जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। कला के सच्चे प्रेमी और सेवक के रूप में आपका स्मरण युगों-युगों तक किया जाता रहेगा: CM MP

हिंदी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और उपन्यासकार मोहन राकेश जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। आधुनिक हिंदी नाटक की विकास-यात्रा को महत्वपूर्ण पड़ाव देने वाले मोहन राकेश जी का स्मरण 'आषाढ़ का एक दिन' और 'आधे अधूरे' जैसी कालजयी कृतियों के लिए सदैव किया जाएगा: CM MP

ब्रह्मसमाज के संस्थापकों में से एक, प्रसिद्ध धार्मिक एवं समाज सुधारक आचार्य केशव चन्द्र सेन जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत् शत् नमन। आपने बाल विवाह रोकने तथा समाज को संगठित करने के लिए गए अथक प्रयास किये। आपके विचार युगों-युगों तक हम सबका मार्गदर्शन करते रहेंगे।

आप आज जो करते हैं उस पर भविष्य निर्भर करता है।-महात्मा गांधी#motivation 

प्रदेश में #कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जाएगा। मास्क नहीं लगाने वाले वाहन चालकों को पेट्रोल और डीजल नहीं दिया जाएगा। इसके साथ मास्क नहीं लगाने पर सख्ती से जुर्माना वसूला जाएगा। MP HM

साल की शुरुआत देश ने 15 से 18 साल की उम्र के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन से की थी। वहीं आज साल के पहले महीने के पहले हफ्ते में ही भारत 150 करोड़  वैक्सीन डोज़ का ऐतिहासिक मुकाम भी हासिल कर रहा है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 

राज्य शासन द्वारा शासकीय तथा निजी चिकित्सालयों में कोविड के मरीजों के लिए बिस्तर की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा निजी चिकित्सालयों में उपचार के लिए लिये जा रहे शुल्क की मॉनिटरिंग का दायित्व श्री संजय दुबे, प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, ऊर्जा विभाग को सौंपा गया है।

#MPFightsCorona 

जरूरतमंद बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के उद्देश्य से डिजिटल दान कैंपेन प्रारंभ करने वाला देश का पहला जिला बना छिंदवाड़ा,कलेक्टर श्री सुमन ने डिजिटल दान कैंपेन के लिए मेटा सोशल कंपनी के साथ साइन किया एम.ओ.यू

#procwa

#छिन्दवाड़ा 

MP राज्य शासन द्वारा सार्थक पोर्टल से होम आइसोलेशन निगरानी की प्रभावी व्यवस्था करने, ब्लाक कोविड कमांड सेंटर (BCCC) के माध्यम से होम आइसोलेशन की व्यवस्था बनाने तथा इसका समन्वय करने का दायित्व श्री अशोक वर्णवाल, प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, वन विभाग को सौंपा गया है। 

#MPFightsCorona