भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 131.18 करोड़ के पार
by PIB Delhi
पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 74,57,970 खुराकें लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अनन्तिम रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 131.18 करोड़ (1,31,18,87,257) के पार पहुंच गया। इसे 1,36,76,290 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।
आज प्रातः सात बजे तक प्राप्त अनन्तिम रिपोर्ट के अनुसार पूरा ब्योरा इस प्रकार हैः
|
स्वास्थ्य कर्मी |
पहली खुराक |
1,03,85,305 |
|
दूसरी खुराक |
95,79,660 |
|
|
अग्रिम पंक्ति के कर्मी |
पहली खुराक |
1,83,82,457 |
|
दूसरी खुराक |
1,66,55,975 |
|
|
18-44 वर्ष आयु वर्ग |
पहली खुराक |
47,44,77,287 |
|
दूसरी खुराक |
26,05,56,258 |
|
|
45-59 वर्ष आयु वर्ग |
पहली खुराक |
18,85,95,812 |
|
दूसरी खुराक |
13,07,50,298 |
|
|
60 वर्ष से अधिक |
पहली खुराक |
11,79,69,122 |
|
दूसरी खुराक |
8,45,35,083 |
|
|
योग |
1,31,18,87,257 |
|
पिछले 24 घंटों में 7,678 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,41,05,066 है।
परिणामस्वरूप भारत की रिकवरी दर इस समय 98.36 प्रतिशत है।

पिछले 43 दिनों से 15 हजार से कम दैनिक मामले आने का रुझान लगातार बना हुआ है। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है।
पिछले 24 घंटों में कुल 8,503 नये मामले दर्ज किये गये।

इस समय सक्रिय केसलोड 94,943 है। सक्रिय मामले इस समय देश के कुल पॉजीटिव मामलों का 0.27 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 से अपने न्यूनतम स्तर पर हैं।

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 12,93,412 जांचें की गईं। समग्र रूप से भारत में अब तक 65.32 करोड़ से अधिक (65,32,43,539) जांचें की गईं हैं।
एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजीटिविटी दर इस समय 0.72 प्रतिशत है, जो पिछले 26 दिनों से एक प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजीटिविटी दर 0.66 प्रतिशत दर्ज की गई है। वह भी पिछले 67 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे और लगातार 102 दिनों से तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्धता
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 140 करोड़ से अधिक टीके प्रदान किये गए
राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 18.80 करोड़ से अधिक अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें मौजूद हैं
देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।
|
टीके की खुराकें |
(10 दिसंबर, 2021 तक) |
|
अब तक हुई आपूर्ति |
1,40,04,00,230 |
|
शेष टीके |
18,80,33,706 |
केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार खरीद माध्यमों से टीके की 140 करोड़ से अधिक (1,40,04,00,230) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं। अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 18.80 करोड़ से अधिक (18,80,33,706) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्ध है, जिन्हें लगाया जाना है।