भोपाल: राज्य के सामाजिक न्याय विभाग ने अपनी मासिक समीक्षा बैठक में पाया है कि मुख्यमंत्री दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना के प्रकरणों में जबलपुर में सीएम हेल्पलाईन में लैपटॉप न मिलने की सर्वाधिक शिकायतें हैं। साथ ही विभाग के स्पर्श पोर्टल पर भी वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में सर्वाधिक आवेदन लंबित हैं। जबलपुर जिले के संबंधित अधिकारी/कर्मचारी द्वारा इस संबंध में भोपाल स्थित मुख्यालय को संतोषजनक जानकारी प्रदान नहीं की गई है। इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जायेगा।
विभाग ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश देकर कहा है कि वे विभिन्न पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करें और नियमानुसार उनका निराकरण समय-सीमा में करें। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना के ऑनलाईन क्रियान्वयन हेतु स्पर्श पोर्टल पर नवीन प्रणाली विकसित की गई है तथा इसके तहत दिव्यांग विद्यार्थी पात्रतानुसार आवेदन दर्ज करा सकते हैं तथा आवेदन के आधार पर उन्हें नि:शुल्क लैपटॉप अथवा मोटरेट ट्रायसायकल प्रदान की जाती है। अस्थिबाधित श्रेणी के विद्यार्थी को 12 वीं की परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक एवं अन्य श्रेणी के नि:शक्तजनों को 50 प्रतिशत अंक लाना जरुरी है।
पुराण डेस्क