छतरपुर में 22 झोलाछाप डाक्टरों पर कार्यवाही की गई


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

1 अप्रैल 2021 से अब तक कुल 22 छोलाछाप डाक्टरों पर क्लिनिक सील करने एवं नोटिस जारी कर अर्थदण्ड अधिरोपित करने की कार्यवाही की गई है तथा नौ मामलों में एफआईआर भी दर्ज की गई है..!!

भोपाल।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, छतरपुर जिले में 1 अप्रैल 2021 से अब तक कुल 22 छोलाछाप डाक्टरों पर क्लिनिक सील करने एवं नोटिस जारी कर अर्थदण्ड अधिरोपित करने की कार्यवाही की गई है तथा नौ मामलों में एफआईआर भी दर्ज की गई है। 

कार्यालय सीएमएचओ छतरपुर से किसी भी झोलाछाप डाक्टर के इलाज से मृत्यु होने की शिकायत नहीं मिली है परन्तु कार्यालय एसपी छतरपुर ने दो झोलाछाप डाक्टरों नरेंद्र कुमार सरकार लवकुश नगर एवं अमर चंद उर्फ दीपक अरिवार जरहेटा गौरीहार थाना बम्हौरी के इलाज से क्रमश: मालती पाल एवं भागवत सिंह की मृत्यु की जानकारी दी है। अपंजीकृत संस्थानों पर कार्यवाही हेतु जिले के सीएमएचओ जवाबदेह हैं।