अभिनेता गूफी पेंटल का निधन, महाभारत के 'शकुनि' से बनाई थी पहचान


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

। 78 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली,वे कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और मुंबई के निजी अस्पताल में भर्ती थे..!

बीआर चोपड़ा द्वारा निर्देशित महाभारत में शकुनि का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल का सोमवार सुबह निधन हो गया। 78 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और मुंबई के निजी अस्पताल में भर्ती थे।

महाभारत में द्रोणाचार्य की भूमिका निभाने वाले कलाकार सुरेंद्र पाल ने गूफी पेंटल के निधन की पुष्टि की है। गूफी पेंटल का अंतिम संस्कार सोमवार शाम किया जाएगा।

तबियत बिगड़ने पर गूफी पेंटल को फरीदाबाद से मुंबई लाया गया था।