भोपाल: राज्य सरकार के जल संसाधन विभाग ने रीवा जिले की दो माइक्रो सिंचाई योजनाओं हेतु 310 करोड़ 39 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है। अब इसमें वित्त विभाग की सहमति मिलने के बाद टेण्डर जारी किये जायेंगे। इनमें महाना माइक्रो सिंचाई योजना हेतु 82 करोड़ 39 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है जिससे 45 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हो सकेगी जबकि पनावर माइक्रो सिंचाई योजना हेतु 228 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है जिससे 7350 हैक्टैयर क्षेत्र में सिंचाई हो सकेगी।
रीवा जिले की दो माइक्रो सिंचाई योजनाओं हेतु 310 करोड़ 39 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी
Image Credit : x
डॉ. नवीन आनंद जोशी