अब अखिल भारतीय सेवाओं को 30 अप्रैल तक मिशन कर्मयोगी के कोर्स करना पूर्ण करने होंगे


स्टोरी हाइलाइट्स

आगामी 30 अप्रैल 2026 तक मिशन कर्मयोगी जिसे आई-गोट भी कहा जाता है, के कोर्स पूर्ण करने होंगे..!!

भोपाल: राज्य सरकार के विभिन्न विभागों एपवं कार्यालयों में पदस्थ अखिल भारतीय सेवा के आईएएस, आईपीस एवं आईएफएस अधिकारियों को आगामी 30 अप्रैल 2026 तक मिशन कर्मयोगी जिसे आई-गोट भी कहा जाता है, के कोर्स पूर्ण करने होंगे। ऐसा न करने पर उनकी सीआर प्रभावित होगी और पदोन्नति भी बाधित होगी। पूर्व में यह कोर्स पूर्ण करने की समयावधि 31 मार्च 2026 थी।