MP Election 2023: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बालाघाट दौरा खराब मौसम के कारण रद्द हो गया है. छत्तीसगढ़ में जनसभा को संबोधित करने के बाद उनका हेलिकॉप्टर रायपुर से बालाघाट (एमपी) के लिए उड़ा था, लेकिन खराब मौसम के कारण आधे रास्ते से ही वापस लौट गया.
बता दें कि अमित शाह का गुरुवार को बालाघाट का दौरा पहले से ही प्रस्तावित था. वे यहां रोड शो के बाद जनसभा करने वाले थे. उसके साथ ही वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर निकाली जा रही गौरव यात्रा का शुभारंभ भी करने वाले थे. फ़िलहाल, अमित शाह का दौरा रद्द होने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाया. देंखे लाइव