शिव बाबू जब घोषणा करने पर आते हैं तो अच्छे अच्छे किनारे लग लेते हैं। तभी तो सीएम साहब की घोषणाएं चर्चाओं में बनी रहती हैं। विपक्षी तो घोषणावीर की संज्ञा भी दे चुके हैं। लेकिन इन घोषणाओं ने केंद्रीय गृहमंत्री एवं भाजपा की चाणक्य का दिमाग भी हिला डाला। होता है वही हुआ था..एक कार्यक्रम में जब सीएम शिवराज ने ताबड़तोड़ घोषणा करना शुरू की तो खुद केंद्रीय मंत्री अमित शाह का दिमाग भी हिचकोले खा गया। दरअसल बीते समय जबलपुर में आदिवासियों से जुड़ा एक कार्यक्रम था। अमित शाह इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे। शिवराज सिंह चौहान ने माइक सम्हाला तो एक के बाद एक पूरी 17 घोषणाओं की झड़ी लगा दी। घोषणाओं को सुनकर कार्यक्रम में मौजूद लोग तो चौकें ही होंगे खुद अमित शाह भी हिल गए। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि शिवराज जी...घोषणा तो कर दी...लोग छोडेंगे नही..हिसाब देना पड़ेगा। यह रॉज खुद शाह साहब भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में खोला। हालांकि शाह साहब अब संतुष्ट हैं क्योंकि मप्र सरकार ने उन सभी 17 योजनाओं पर काम शुरु कर दिया है। चलो भैया ..शाह का तो डरखत्म हुआ..। भरे मंच से शिव बाबू के कामकाज को लेकर तारीफों के पुल भी बांध डाले। लेकिन अब उन लोगों का क्या जो शिव और शाह के बीच तल्खियों की खबर सुनकर या सुनाकर राहत की सांस लेते थे..बोले तो मियां यहां वाली आस भी चटक कर बिखर गई