भोपाल के केरवा बांध के क्षतिग्रस्त फुट ब्रिज के पुनर्निर्माण हेतु 13.49 करोड़ की स्वीकृति जारी


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

वित्त विभाग की सहमति से टेण्डर जारी कर निर्माण एजेंसी निर्धारित की जायेगी..!!

भोपाल: राज्य के जल संसाधन विभाग ने बुधवार को भोपाल शहर के केरवा बांध पर निर्मित फुट ब्रिज के क्षतिग्रस्त होने पर इसके पुनर्निर्माण हेतु बांध सुरक्षा मद से 13 करोड़ 49 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी। 

अब वित्त विभाग की सहमति से टेण्डर जारी कर निर्माण एजेंसी निर्धारित की जायेगी। इस फुट ब्रिज के क्षतिग्रस्त होने से केरवा बांध पर पर्यटकों का आवागमन रुक गया है। आगामी पांच माह में इस फुट ब्रिज का पुनर्निर्माण कर इसे पर्यटकों के लिये प्रारंभ करने की योजना है।