अनुराग कश्यप की बेटी ने बॉयफ्रेंड को बीच समुद्र में किया किस, PICS वायरल


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

एक बार फिर आलिया ने बॉयफ्रेंड शेन के साथ कुछ रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं..!

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आलिया अपने बॉयफ्रेंड शेन के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर आलिया ने बॉयफ्रेंड शेन के साथ कुछ रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

तस्वीरों में आलिया और शेन एक-दूसरे को समुद्र के बीचों-बीच लिप लॉक करते नज़र आ रहे हैं। ये वेकेशन फोटोज बाते जा रही हैं जिनमें आलिया और शेन एक दूसरे संग रोमांटिक टाइम एन्जॉय करते हुए दिखाई दे रहे है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया ने कुछ इमोजी बनाए हैं जिसपर उनके ब्वॉयफ्रेंड शेन ने भी कमेंट किया है। 

बता दें कि आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे काफी समय से एक-दूसरे डेट कर रहे हैं। दोनों की मुलाकात एक डेटिंग एप के जरिए हुई थी। दोनों पेशे से यूट्यूबर हैं।आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे की रोमांटिक केमिस्ट्री की झलक अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है। ये कपल आए दिन वेकेशन पर साथ रहते हैं। 

आलिया और शेन इन दिनों इटली, पेरिस और क्रोएशिया से तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। दोनों 2 साल से साथ हैं और दोनों ने अपने साथ की सेकंड ऐनीवर्सरी पर फोटोज शेयर की थीं। बताय जा रहा है कि दोनों जल्द शादी भी कर सकते हैं।