50 करोड़ के करीब पहुँची आर्टिकल 370, यामी ने कही ये बात


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

वर्किंग डेज़ में भी बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन..!!

यामी गौतम की बहुचर्चित फिल्म ‘आर्टिकल 370’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 45 करोड़ हो चुका है। उम्मीद की जा रही है कि इस वीकेंड के बाद 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर लेगी। वहीं यामी ने फिल्म को हाथों हाथ लेने पर फैंस को शुक्रिया कहा है। 

‘आर्टिकल 370’ ने सोमवार को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 3 करोड़ 60 लाख रुपए कमाने के बाद मंगलवार को फिल्म ने 3 करोड़ 55 लाख रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ ही अब इस फिल्म का टोटल इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 32 करोड़ से ज्यादा हो चुका है।  

इससे पहले फिल्म की सफलता को देखते हुए एक्ट्रेस यामी गौतम ने भी ऑडियंस को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए लिखा, ‘जब हम आर्टिकल 370 बना रहे थे तब कई लोगों का कहना था कि ऑडियंस को यह फिल्म पसंद नहीं आएगी।

यामी ने आगे कहा कि लोगों का कहना था कि यह बहुत ही टेक्निकल फिल्म है पर सभी दर्शकों का शुक्रिया जो आपने उन लोगों को गलत साबित किया। हमारी इस छोटी सी फिल्म को इतना प्यार देने के लिए बहुत बड़ा थैंक्यू। जय हिंद।