भोपाल में बीजेपी की मेयर कैंडिडेट मालती राय रविवार को होशंगाबाद रोड स्थित रुचि लाइफ़स्केप कैंपस में इंटरनेशनल योगा डे के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं। मालती राय ने न सिर्फ यहां योगा और प्लांटेशन एक्टिविटीज में पार्टिसिपेट किया बल्कि महापौर चुने जाने पर इन एक्टिविटीज को प्रमोट करने की बात भी कही। मालती राय का रुचि लाइफ स्केप के क्लब हाउस में आत्मीय स्वागत किया गया। यहाँ ड्रीम भोपाल-ग्रीन भोपाल, एकता योगा और जैविक जीवन संस्था के पदाधिकारियों और रहवासियों ने उनका पुष्पगुच्छ देकर अभिनन्दन किया। मालती राय ने इस अवसर पर आगामी योग दिवस योग के लिए शुभकामनाये दी और आत्मीय स्वागत के लिए रहवासियों का आभार जताया इस मौके पर रहवासियों की ओर से भारतीय जनता पार्टी की महापौर उमीदवार मालती राय को स्थानीय समस्याओं से भी अवगत कराया गया इस पर महापौर प्रत्याशी मालती राय ने आश्वस्त किया कि 17 जुलाई को बाद क्षेत्र के समस्याएं उनकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी होंगी और वे पूरा प्रयत्न करेंगी कि लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतर सकें इस मौके पर ड्रीम भोपाल-ग्रीन भोपाल की ओर से मेयर कैंडिडेट मालती राय के समक्ष भोपाल के हर क्षेत्र में ऑक्सीज़न जोन बनाये जाने का प्रस्ताव भी रखा गया बीजेपी की मेयर कैंडिडेट मालती राय ने इस मौके पर कार्यक्रम के मीडिया पार्टनर न्यूज़पुराण से भी खास चर्चा की उन्होंने चर्चा में योग की महत्ता बताई साथ ही भोपाल में योग को प्रमोट पर भी अपनी बात रखी- बातचीत में उन्होंने चुनाव में किसी तरह की चुनौती से इंकार किया भाजपा कार्यकर्ताओं को अपनी ताकत बताया यहाँ मालती राय ने पौध रोपण भी किया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पौधरोपण के संकल्प को दोहराया इस मौके पर मालती राय ने कार्यक्रम के लिए बनाए विशेष सेल्फी पॉइंट पर तस्वीरें भी खिंचाईं और आयोजकों के ग्रीन और हेल्थी भोपाल के लिए प्रयासों को सराहा।