बांधवगढ़ में एक साथ 6 टाइगर देखकर रोमांचित हो गए सैलानी भोपाल. उमरिया के विश्वविख्यात बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सोमवार की सुबह पर्यटक उस दौरान रोमांचित हो उठे जब उनके सामने अचानक आधा दर्जन बाघ एक साथ आ गए. पार्क के खितौली कोर जोन में पर्यटक जिप्सियों में सवार होकर बाघ दर्शन की मनोकामना से गए थे, लेकिन इस तरह से समूह में बाघों को देखना पर्यटकों की कल्पना से बाहर था. ऐसा पहली बार हुआ है. तारा और छोटा भीम का पूरा परिवार एक साथ दिखा. कर रहे थे जलक्रीड़ा पर्यटकों की जिप्सी खितौली पर्यटन जोन में बाघ दर्शन के लिए भ्रमण कर रही थी तभी वन तलैया में छह बाघों के झुंड एक साथ पानी मे आनंद लेते दिखाई दिए. पर्यटकों ने बाघ दर्शन का जी भरकर लुत्फ उठाया. बाँधवगढ़ की मशहूर बाघिन अपने चार शावकों और पिता एवं पार्क के सबसे डोमिनिटेड बाघ छोटा भीम के साथ ठंडे पानी मे शीतलता का आनंद ले रहे थी. मशहूर है तारा बाघिन बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व में वर्तमान में तारा बाघिन काफी लोकप्रिय है. देश विदेश के पर्यटक महज तारा बाघिन का दीदार करने यहां पंहुच रहे है. जिसकी मुख्य वजह इसके चार शावक हैं जो लगभग 20 माह के हो चुके हैं. बाघिन शावकों को हमेशा अपने साथ रखती है. दूसरी खास बात यह कि यह पर्यटकों को देखकर सहज रहती है.
🏏 खेल
भोपाल : बांधवगढ़ में दिखा कुछ ऐसा नज़ारा जिसे देखकर रोमांचित हो गए सैलानी
बांधवगढ़ में एक साथ 6 टाइगर देखकर रोमांचित हो गए सैलानी भोपाल. उमरिया के विश्वविख्यात बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सोमवार की सुबह पर्यटक उस दौरान रोमांचित हो उठे जब उनके सामने अचानक आधा दर्जन बाघ एक साथ आ गए. पार्क के खितौली कोर जोन में पर्यटक जिप्सियों में सवार होकर बाघ दर्शन की मनोकामना से गए थे, लेकिन इस तरह से समूह में बाघों को देखना पर्यटकों की कल्पना से बाहर था. ऐसा पहली बार हुआ है. तारा और छोटा भीम का पूरा परिवार एक साथ दिखा.