उत्तराखंड के रामनगर की ढेला नदी में भारी बारिश के कारण बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अर्टिगा कार में 11 लोग सवार थे, पानी के तेज बहाव के कारण कार अचानक से नदी में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गया।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और नौ की मौत हो गई। नदी में गिरी कार को ट्रैक्टर से खींचने का प्रयास किया गया। कार में कुछ स्थानीय लोगों के भी शामिल होने की बात कही जा रही है।

हादसे में बाल-बाल बची एक बच्ची को रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि कार में 4-5 महिलाएं थीं। साथ ही एक व्यक्ति अभी भी लापता है।  

हादसे का मुख्य कारण-

जहां यह हादसा हुआ, वह सड़क जिम कॉर्बेट की ओर जाती है। देर रात इलाके में बारिश हुई तो पानी का बहाव तेज हो गया और सड़कों पर तेज पानी बहने लगा।

हादसे वाली जगह पर प्रशासन और सरकार की तरफ़ से पहले भी पुल बनाने की बात होती रही है, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ और इससे पहले भी कई बड़े हादसे उस जगह पर हो चुके हैं।

कुमाऊं रेंज के डीआईजी आनंद भारण ने पुष्टि की कि कार आज सुबह मूसलाधार बारिश के कारण फंस गई थी। जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई और 1 लड़की को रेस्क्यू किया गया।