अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। यह डी- कंपनी पर ईडी की बड़ी कार्रवाई मानी जा रहा है। दरअसल, ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने ठाणे की एक अदालत में एक याचिका दायर की थी जिसमें दाऊद के भाई को गिरफ्तार करने की बात कही गई थी।
Mumbai | Enforcement Directorate arrests Iqbal Kaskar in Dawood Ibrahim money laundering case
— ANI (@ANI) February 18, 2022
ईडी ने इकबाल कासकर की हिरासत मांगी थी। कहा गया कि दाऊद और उसके साथियों के खिलाफ चल रहे मामलों की जांच के लिए यह जरूरी था। अब ठाणे कोर्ट ने अर्जी स्वीकार कर ली है। कासकर को अब ठाणे जेल से हिरासत में लिया गया है। अब उसे मुंबई की पीएमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा। यहां से ईडी अधिकारी उसकी कस्टडी रिमांड मांगेगा।
इकबाल कासकर जेल में था बंद :
इकबाल फिलहाल 2017 में दर्ज तीन मामलों में जेल में बंद है। यह मामला छेड़खानी से जुड़ा है। इसमें इकबाल पर मकोका (महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम) लागू है। इकबाल कासकर और उसके भाई दाऊद पर गिरोह (डी कंपनी) की गतिविधियों को चलाने का आरोप है। बताया जाता है कि कासकर मुंबई में डी कंपनी का अवैध कारोबार संभाल रहा है।
हाल ही में खबरें आई थीं कि दाऊद इब्राहिम का गैंग डी कंपनी भारत में सक्रिय है और यहां कानून-व्यवस्था को बाधित करने की साजिश रच रहा है। कराची में छिपा दाऊद अपने साथी छोटा शकील और एक अन्य भाई अनीस इब्राहिम की मदद से मुंबई और आसपास के इलाकों में हवाला, अवैध सट्टा, रीयल इस्टेट चला रहे है। छेड़छाड़ के उस मामले में इस गिरोह का नाम भी सामने आया है।