लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच राहत की खबर आई है। 19 किलो के व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत में 198 तक रुपये तक की कटौती की गई है। नई कीमतें 1 जुलाई से लागू हो गईं हैं। हालांकि घरेलू सिलेंडर के उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिली है।
इस कटौती की बाद आज इंडेन का सिलेंडर दिल्ली में 198 रुपये सस्ता हो गया है। वहीं कोलकाता में रेट में 182 रुपये की कमी हुई है तो मुंबई में 190.50 की राहत मिली जबकि चेन्नई में 19 किलो के व्यावसायिक सिलिंडर पर 187 रुपये कमी आ गई है।
इससे पहले 1 जून को 19 किलो वाले कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 135 रुपए की कटौती की गई है। तब भी 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई कटौती नहीं की गई थी।
दूसरी ओर पेट्रोल और डीजल पर 22 मई को केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कमी की थी। इसके बाद से तेल कंपनियों ने दाम में वृद्धि नहीं की है, जिससे आम जनता को सीधे तौर महंगाई से कुछ हद तक राहत मिली है।