Bihar Election Result: रुझानों में NDA महागठबंधन से काफी आगे, JDU सिंगल लार्जेस्ट पार्टी के रूप में उभरती हुई


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

दो चरणों वाले बिहार विधानसभा चुनाव के रुझान सामने आने लगे हैं, शुरुआती रुझानों में एनडीए आगे दिख रहा है, आइए जानते हैं कहाँ क्या हो रहा है..!!

अब तक के रुझानों में एनडीए आगे है। 243 सीटों के रुझान घोषित हो चुके हैं। इनमें से एनडीए 166 सीटों पर और महागठबंधन 71 सीटों पर आगे है।

बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए 2 चरणों मतदान हुआ है. पहले चरण में 6 नवंबर और दूसरे चरण में 11 नवंबर को वोट डाले गए। बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों में कुल 66.91 फीसदी वोटिंग हुई है। अब 14 नवंबर को फाइनल नतों के लिए मतो की गिनती की जा रही है।

बिहार विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद आए लगभग सभी एग्जिट पोल में संभावना जताई गई है कि एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बनेगी ऐसे में सबकी नजरें वोटों की गिनती और फाइनल रिजल्ट पर टिकी हैं।

पटना की दिघा विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार संजीव चौरसिया आगे चल रहे हैं, जबकि दिव्या गौतम दूसरे स्थान पर हैं। कुम्हरार में मतगणना के बाद, भाजपा के संजय आगे चल रहे हैं। मोकामा सीट पर अनंत सिंह ने बढ़त बना ली है।

रोहतास में बुधवार रात मतगणना केंद्र पर हुए विवाद के बाद, तकिया बाजार समिति स्थित स्ट्रांग रूम के अंदर और बाहर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हो गई है। स्ट्रांग रूम के आसपास पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और पूरे शहर में विशेष निगरानी रखी जा रही है। स्ट्रांग रूम की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर कई जगहों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है और सघन जाँच चल रही है। आपातकालीन वाहनों को छोड़कर, सामान्य वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है और अनावश्यक आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

बेगूसराय मतगणना केंद्र से मिल रहे ताज़ा रुझानों के अनुसार, बेगूसराय सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है। तेघड़ा में भाजपा आगे चल रही है, जबकि बछवाड़ा में कांग्रेस आगे चल रही है। बखरी सीट पर भाकपा आगे चल रही है। चेरिया बरियारपुर और साहेबपुर कमाल दोनों सीटों पर राजद आगे चल रही है, जबकि मटिहानी सीट पर भी राजद आगे चल रही है।

डाक मतपत्रों की गिनती के बाद, अब ईवीएम खुल गई हैं। तेजस्वी यादव राघोपुर से आगे चल रहे हैं, जबकि उनके भाई तेज प्रताप यादव महुआ से पीछे चल रहे हैं। 

डाक मतपत्रों की गिनती पूरी हो गई है।