कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों ब्रिटेन में हैं। शुक्रवार 20 मई को उन्होंने लंदन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में "आइडियाज फॉर इंडिया" सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि, भाजपा सरकार और आरएसएस देश को एक भूगोल के रूप में देखती हैं, लेकिन हमारे लिए, हमारी पार्टी के लिए, भारत लोगों से बना है।
देखियें लाइव-
हालांकि, राहुल ने इस बात से इनकार नहीं किया कि पार्टी वर्तमान में आंतरिक विभाजन, उग्रवाद और चुनावी हार का सामना कर रही है। राहुल ने कहा कि भारत में इस समय स्थिति अच्छी नहीं है। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी देश में मिट्टी का तेल छिड़क रही है। एक चिंगारी से आग लग सकती है। इस चिंगारी को दबाने की जिम्मेदारी कांग्रेस की है।
इस बीच राहुल गांधी बोले, भारत में लोकतंत्र एक वैश्विक जनहित है। हम ही है जिन्होंने अद्वितीय आधार पर लोकतंत्र का प्रबंधन किया है। राहुल ने इवेंट की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। जिसमें वह तेजस्वी यादव, मनोज झा, टीएमसी के महुआ मोइत्रा और माकपा के सीताराम येचुरी के साथ खड़े हैं। राहुल ने ट्वीट किया कि लंदन में #IdeasForIndia सम्मेलन में विभिन्न विषयों पर एक समृद्ध आदान-प्रदान हुआ।
Democracy in India is a global public good. We're the only people who have managed democracy at our unparalleled scale.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 20, 2022
Had an enriching exchange on a wide range of topics at the #IdeasForIndia conference in London. pic.twitter.com/QyiIcdFfjN
केंद्र सरकार पर निशाना-
इस बीच राहुल ने केंद्र सरकार पर सीबीआई जैसी संस्थाओं को दवाब में रखने का आरोप लगाते हुए भारत की तुलना पाकिस्तान से की है। आरएसएस पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि उनके लिए भारत सोने की चिड़िया है और कर्म के आधार पर अपना हिस्सा बांटना चाहता है जिसमें दलितों के लिए कोई जगह नहीं है।
इसके अलावा राहुल गांधी ने कांग्रेस की हार के लिए ध्रुवीकरण और मीडिया नियंत्रण को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि आरएसएस ने लोगों के बीच अपनी जगह बनाई है। कांग्रेस और विपक्ष को भी ऐसा ही करना चाहिए और 60-70% लोगों को एकजुट करना चाहिए जो उन्हें वोट नहीं देते हैं।
राहुल का ज़ोरदार हमला-
राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस भारत को पहले जैसा देखना चाहती है, जिसके लिए वह लड़ रही है। वहीं बीजेपी उनकी आवाज को दबा रही है। उन्होंने कहा कि जिन संस्थाओं ने देश का निर्माण किया है, उन पर हमले हो रहे हैं। बता दें कि इस सम्मेलन में राहुल गांधी के साथ सीताराम येचुरी, सलमान खुर्शीद, तेजस्वी याद समेत कई विपक्षी नेता शामिल हुए थे।