मध्य प्रदेश के धार जिले में BJP विधायक पर जानलेवा हथियार से हमला हुआ। BJP विधायक कालू सिंह ठाकुर पर उनके ही पड़ोसी ने हमला कर किया। वह अपने खेत में काम करने गए थे, तभी पड़ोसी ने उन पर पत्थर फेंके। यह घटना धामनोद थाना क्षेत्र के सिरसोदिया गांव में हुई। MLA पर जमीन के झगड़े को लेकर हमला किया गया।
धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र से BJP विधायक कालू सिंह ठाकुर के सिर में चोटें आईं। विधायक कालू सिंह ठाकुर ने बताया कि वह दोपहर में अपने खेत पर गए थे। उन्होंने बताया कि अचानक चार लोगों - दो पुरुष और दो महिलाओं - ने उन पर हमला कर दिया। विधायक के सिर में गंभीर चोटें आईं।

विधायक के साथ मौजूद उनके साथियों ने उन्हें तुरंत पास के हॉस्पिटल पहुंचाया। फर्स्ट एड के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। विधायक ने कहा कि उनका किसी से कोई झगड़ा नहीं है। उन्हें हमलावरों के नाम नहीं पता, लेकिन अगर वे सामने आए तो वह उन्हें पहचान लेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।
विधायक ने घटना की रिपोर्ट पुलिस को दी है। पुलिस के मुताबिक, सिरसोदिया गांव के रहने वाले उनके खेत के पड़ोसियों ने उन पर हमला किया। उनका दावा है कि विधायक की जमीन उनकी है। इसी बात पर झगड़ा हुआ है। आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें गंदी-गंदी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।
विधायक ने पुलिस को बताया कि उनके सिर पर पत्थर से वार किया गया, जिससे खून बह रहा था। दूसरे आरोपियों ने भी उन्हें थप्पड़ और घूंसे मारे और गालियां दीं।
पुराण डेस्क