गुजरात के सभी 15 नगर निगमों में भाजपा की जीत, कांग्रेस का सूपड़ा साफ


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

राज्य के 15 नगर निगमों, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के चुनाव की काउंटिंग के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं, भाजपा ने राज्य के सभी 15 नगर निगमों में जीत दर्ज की..!!

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की है। राज्य के 15 नगर निगमों, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के चुनाव की काउंटिंग के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। भाजपा ने राज्य के सभी 15 नगर निगमों में जीत दर्ज की।

राजकोट, जामनगर, अहमदाबाद, भावनगर, सूरत और मोरबी में फिर कब्जा किया है। वहीं, 9 नए नगर निगम - आणंद, गांधीधाम, मेहसाणा, मोरबी, नाडियाड, नवसारी, पोरबंदर-छाया, सुरेंद्रनगर-वधवाण और वापी में हुए पहले चुनाव में जीत दर्ज की है। कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया।

भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात के सभी 15 नगर निगमों में जीत दर्ज की है। यहां 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। भाजपा ने मोरबी और पोरबंदर नगर निगमों की सभी 52 सीट जीती। राज्य में 17 नगर निगमों में से 15 में चुनाव कराए गए। शेष दो नगर निगमों का कार्यकाल अभी समाप्त नहीं हुआ है। 

गुजरात निकाय चुनाव में बड़ी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि गुजरात और भाजपा का रिश्ता और मजबूत हुआ है। महानगरपालिका, नगरपालिका, तालुका पंचायत और जिला पंचायत में मिले जनादेश को उन्होंने सुशासन की जीत बताया। 

पीएम मोदी ने कहा कि जनता ने राज्य सरकार के काम और भाजपा के वर्षों के परिश्रम को सराहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी दोगुनी मेहनत कर गुजरात को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा।