सोमवार को देश में एक बड़ा हादसा हो गया है। हिमाचल प्रदेश में हुए इस हादसे में कई लोगों की मौत हो जाने की खबर है. बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश में बड़ा रोड एक्सीडेंट हुआ है. जानकारी के अनुसार यहां यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई. हादसे में कई यात्रियों की बस में दब जाने से मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर यात्रियों की चीखपुकार मच गई. बस में दबे यात्रियों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है. मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए हैं और राहत व बचाव कार्य शुरु कर दिया गया है.
जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में सोमवार सुबह—सुबह बड़ा हादसा हो गया। सूचना के अनुसार यात्रियों से खचाखच भरी एक बस कुल्लु की सैंज घाटी में गिर गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। इनमें कुछ मासूम बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बस में करीब चार दर्जन यात्री सवार थे।
कुल्लू जिले के शैंशर में निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। यह बड़ा हादसा है जिसके कारण 15 लोगों की मौत की खबर है। कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया।
बस जांगला गांव से करीब 200 मीटर नीचे गिरी। ऐसी सूचना है कि स्कूली बच्चे भी हादसे का शिकार हुए हैं। बस के अंदर कई शव फंसे हुए हैं। हादसा सोमवार सुबह करीब 8:45 बजे हुआ। बस शैंशर से औट की ओर जा रही थी। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि बस हादसे की सूचना मिली है। फिलहाल यहां बचाव अभियान चलाया जा रहा है।