Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू हो गए हैं। मान्यता है कि नवरात्रि के दिनों में माता रानी पृथ्वी पर होती हैं, इसलिए इन दिनों उन्हें प्रसन्न करना अधिक आसान होता है। वहीं नौ दिनों का यह त्योहार मां दुर्गा को समर्पित होता है। इस दौरान प्रतिपदा तिथि से नवमी तक मां के विभिन्न स्वरूपों की प्रतिदिन पूजा की जाती है। दुर्गा सप्तशती में कई ऐसे प्रभावशाली सिद्ध मंत्र दिए गए हैं, जिनके जाप से आप आरोग्य, धन, सौभाग्य, सुख- समृद्धि आदि की प्राप्ति कर सकते हैं।
आइए जानते हैं इन मंत्रों के बारे में…
संकट और विपत्ति नाश करने वाला मंत्र
करोतु सा नः शुभहेतुरीश्वरी
शुभानि भद्राण्यभिहन्तु चापदः।
सुयोग्य जीवन साथी के लिए इस मंत्र का करें जाप
पत्नीं मनोरमां देहि नोवृत्तानुसारिणीम्। तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्भवाम्॥
आर्थिक स्थिति अच्छी और तरक्की पाने के लिए
दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तोः। सवर्स्धः स्मृता मतिमतीव शुभाम् ददासि।।
जीवन में सभी सुख पाने के लिए
सर्वमंगलमांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके।
शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणि नमोस्तु ते।।
ऐश्वर्य और वैभव की प्राप्ति के लिए
ऐश्वर्य यत्प्रसादेन सौभाग्य-आरोग्य सम्पदः। शत्रु हानि परो मोक्षः स्तुयते सान किं जनै।।
आकर्षक व्यक्तित्व के लिए
ऊं महामायां हरेश्चैषा तया संमोह्यते जगत्, ज्ञानिनामपि चेतांसि देवि भगवती हि सा। बलादाकृष्य मोहाय महामाया प्रयच्छति।।
असाध्य रोगों के नाश और आरोग्य प्राप्ति के लिए मंत्र
रोगानशेषानपहंसि तुष्टा
रुष्टा तु कामान् सकलानभीष्टान्।
त्वामाश्रितानां न विपन्नराणां
त्वामाश्रिता ह्याश्रयतां प्रयान्ति।।
धन और संतान प्राप्ति के लिए मंत्र
सर्वाबाधा वि निर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वितः।
मनुष्यो मत्प्रसादेन भवष्यति न संशय॥
दरिद्रता दूर करने के लिए मंत्र
दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तो।
सवर्स्धः स्मृता मतिमतीव शुभाम् ददासि।।
कार्य सिद्धि के लिए मंत्र
दुर्गे देवि नमस्तुभ्यं सर्वकामार्थसाधिके। मम सिद्धिमसिद्धिं वा स्वप्ने सर्वं प्रदर्शय।।
नवरात्र में 9 दिन पहनें शुभ रंगों के कपड़े
गुरुवार, 19 मार्च 2026- पीला
शुक्रवार, 20 मार्च 2026- हरा
शनिवार, 21 मार्च 2026- ग्रे (धूसर)
रविवार, 22 मार्च 2026- नारंगी
सोमवार, 23 मार्च 2026- हल्का पीला या हल्का गुलाबी
मंगलवार, 24 मार्च 026- लाल
बुधवार, 25 मार्च 2026- नीला
गुरुवार, 26 मार्च 2026- गुलाबी
शुक्रवार, 27 मार्च 2026- बैंगनी
पुराण डेस्क