हरियाणा में बड़े फेरबदल के आसार, CM मनोहर लाल दे सकते हैं इस्तीफ़ा!


Image Credit : x

स्टोरी हाइलाइट्स

भाजपा विधायक दल की बैठक आज, संजय भाटिया और नायब सैनी CM की रेस में..!!   

लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में बड़े फेरबदल के आसार बन गए हैं। बताया जा रहा है कि हरियाणा CM मनोहर लाल इस्तीफ़ा दे सकते हैं। नए मुख्यमंत्री की रेस में फिलहाल संजय भाटिया और नायब सैनी सबसे आगे बताये जा रहे हैं। 

मंगलवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में इसका ऐलान होगा। इसके बाद समूह मंत्रिमंडल का इस्तीफा होगा। बैठक के लिए पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा और तरुण चुघ चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए है। सूत्रों के अनुसार विधायक दल की बैठक में नया नेता चुना जाएगा। 

वहीं राज्य में सत्ताधारी बीजेपी-जेजेपी गठबंधन लगभग टूट चुका है। सिरसा के विधायक और हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा ने इसकी पुष्टि की है। सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे पर सहमति न बनने से गठबंधन टूटा है। 

हालत को देखते हुए जननायक जनता पार्टी ने दिल्ली में बैठक बुलाई है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आवास पर चर्चा में पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक शामिल होंगे।  इसी बीच हरियाणा के निर्दलीय विधायक नयन पाल रावत ने कहा कि हमने पहले ही सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व वाली सरकार को अपना समर्थन दे दिया है।