चंडीगढ़ में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में एक बड़ा पेड़ अचानक से गिर गया। कहा जाता है कि यह 250 साल पुराना हेरिटेज पेड़ था। पेड़ को गिरते देख कई बच्चे उसे देखने लगे। इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, 13 बच्चों के घायल होने की ख़बर है। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह हादसा सेक्टर 9 स्थित कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में हुआ। हादसा लंच टाइम के समय हुआ। उस समय पेड़ के पास कई बच्चे मौजूद थे। अचानक पेड़ गिरने से कई बच्चे उसकी चपेट में आ गए। घायल बच्चों को जीएमएसएच-16 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 3 बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
On student dead and 14 injured including a teacher after a tree got uprooted at Carmel Convent School in #Chandigarh. pic.twitter.com/WNtI80w5ru
— Kirandeep (@raydeep) July 8, 2022
पेड़ 70 फीट ऊंचा था-
कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में एक 250 साल पुराना हेरिटेज पीपल का पेड़ था, जो अचानक गिर गया। यह पेड़ करीब 250 साल पुराना और 70 फीट ऊंचा था। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी स्कूल पहुंच गए। फ़िलहाल स्कूल में राहत कार्य चल रहा है। पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। आपको बता दें कि गर्मी की छुट्टी खत्म होने के बाद 1 जुलाई से स्कूल फिर से शुरू हो गए हैं।