सोशल मीडिया पर दावा: चीन में तख्ता पलट, राष्ट्रपति जिनपिंग हाउस अरेस्ट


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

कहा यहाँ तक जा रहा है कि ली कियाओमिंग चीन के नए राष्ट्रपति बनाए गए हैं..!

चीन को लेकर सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला दावा किया जा रहा है। यह दावा किया जा रहा है कि चीनी राष्ट्रपति सही जिनपिंग को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है और उन्हें सेनाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। कहा यहाँ तक जा रहा है कि  ली कियाओमिंग चीन के नए राष्ट्रपति बनाए गए हैं।

हालांकि इन ख़बरों की अभी किसी भी सोर्स से पुष्टि नहीं हुई है। कुछ मीडिया हाउस जरूर ये दावा कर रहे हैं-

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भी इन दावों को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा- चीन को लेकर बड़ी अफवाह है, जिसकी जांच की जानी चाहिए। क्या शी जिनपिंग नजरबंद हैं? माना जा रहा है कि जब जिनपिंग हाल ही में समरकंद में थे, तब चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं ने सेना के अध्यक्ष पद से हटा दिया था। उसके बाद अफवाह है कि उन्हें हाउस अरेस्ट किया गया है।

#XiJinping हैशटैग पर जो ट्वीट किए जा रहे हैं उनमे भी कई यूजर्स देश में तख्ता पटल की आशंका जताते हुए पोस्ट कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने सत्ता नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है।