जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां जैनपोरा इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच झड़प हो गई। सुरक्षा बलों ने झड़प में एक आतंकवादी को मार गिराया। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में शनिवार रात सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी। पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने शोपिया के जैनपोरा इलाके में मुठभेड़ को अंजाम दिया।
Jammu & Kashmir | One terrorist killed in an encounter at Chermarg, Zainapora area of Shopian. Police and security forces are carrying out the operation.
— ANI (@ANI) February 19, 2022
(Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/SxnXg2ccFo
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने झड़प में एक आतंकी को मार गिराया। कश्मीर जोन पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने जैनपोरा इलाके के चेरमार्ग में आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू कर दी। टीम ने पूरे इलाके को घेर लिया और आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया। कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ शोपियां के जैनापोरा इलाके के चेरमार्ग में हुई। सुरक्षाबलों और पुलिस की संयुक्त टीम आतंकियों से मुठभेड़ कर रही है।
बताया जाता है कि सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि जैनापोरा में आतंकी छिपे हुए हैं। इस सूचना के आधार पर इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी गई है। खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। सुरक्षा बलों ने उग्रवादियों से आत्मसमर्पण करने की अपील की लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया और गोलीबारी जारी रखी। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
केंद्र शासित प्रदेश में आतंकी अपनी नापाक साजिशों को ख़तम करने का नाम नहीं ले रहे हैं। इससे पहले दिन में, आतंकवादियों ने श्रीनगर के ख्वाजा बाजार नोहट्टा में ग्रेनेड फेंके। ग्रेनेड हमले में दो दुकानों को नुकसान पहुंचा है। एक अधिकारी ने कहा कि अज्ञात आतंकवादियों ने दोपहर में ख्वाजा बाजार इलाके में एक ग्रेनेड फेंका। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन इस घटना में दो दुकानों को नुकसान पहुंचा है।