मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय शहरी आवास,और ऊर्जा,मंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को रात्रि बाबा महाकाल की शयन आरती शामिल होकर भगवान श्रीमहाकाल के दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्रीमहाकालेश्वर मंदिर के नंदी हॉल में बैठकर सीएम डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भक्ति में लीन होकर भगवान महाकाल का ध्यान लगाया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी सहित जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सीएम डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को महाकाल मन्दिर की अनूकृति भेंट की और कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने सीएम डॉ. यादव का स्वागत कर स्मृति चिन्ह प्रदान किया।