मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्योपुर जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र के खितरपाल गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से महिलाओं के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। सीएम डॉ. यादव ने मृतकों के परिजन को राज्य शासन की ओर से 4-4 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपए एवं अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
सीएम डॉ. यादव ने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। सीएम डॉ. यादव ने बताया कि दुर्घटना में जो घायल हुए हैं, उनको उपचार प्रदान किया जा रहा है। सीएम डॉ. यादव ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने की भी कामना की।
पुराण डेस्क